झपटमार ने महिला का लॉकेट खींचा और उसे निगल गया, जिसके बाद लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया. जब अस्पताल में युवक का एक्स-रे कराया गया तो डॉक्टरों के भी होश उड़ गए.
महिला के गले से खींच लिया सोने का लॉकेट, लोगों के दबोचते ही खेला ऐसा खौफनाक दांव... एक्स-रे रिपोर्ट देख उड़े डॉक्टर के होश!
बेगूसराय में एक झपटमार ने महिला के गले से सोने का लॉकेट छीना. लेकिन जब लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया तो उसने ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. भीड़ और पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने चोरी का सोने का लॉकेट ही निगल लिया. बाद में सदर अस्पताल में हुए एक्स-रे में उसके पेट के अंदर सोने का लॉकेट साफ दिखाई दिया. पूरा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर गुमटी ढाला के पास का है.
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ बाइक से हनुमानगढ़ से लोहियानगर स्थित मायके जा रही थी. जैसे ही गुमटी ढाला के पास बाइक की रफ्तार धीमी हुई, पहले से घात लगाए युवक ने महिला के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और भागकर पास के एक सार्वजनिक बाथरूम में छिप गया.महिला के शोर मचाते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े. लोगों ने आरोपी को बाथरूम में घुसते देख लिया और बाहर निकालकर पकड़ लिया.
इस दौरान उसकी हल्की पिटाई भी हुई. लेकिन गिरफ्तारी से बचने और सबूत मिटाने की कोशिश में आरोपी ने सोने का लॉकेट मुंह में डालकर निगल लिया.सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मेडिकल जांच के दौरान एक्स-रे कराया गया. एक्स-रे रिपोर्ट में आरोपी के पेट के अंदर सोने का लॉकेट साफ दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने चिकित्सकीय निगरानी में रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड-1 निवासी चमनदेव पासवान के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है. महिला के गले में सोने का लॉकेट देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने झपटमारी कर दी. पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी पिटाई की, जिसके बाद उसने लॉकेट निगल लिया. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि घटना के समय वह शराब के नशे में था.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगले गए सोने के ढोलने को बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है. बेगूसराय की यह अनोखी चोरी अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ये भी पढ़ें:-अजमेर में खाई थीं वफा की कसमें, नेशनल हाईवे पर सटा दिया तमंचा… अगले में दिन कोर्ट में कबूला जुर्म!
Virat Kohli on LinkedIn: विराट कोहली के पहले लिंक्डइन पोस्ट की चर्चा तेज. जानें उनके…
UPI MDR Charge: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने त्योहारों के मौसम को देखते…
Niti Taylor: एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने रिश्ते…
IND vs WI 4th T20I 2026 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20…
PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, "हम किसी की कीमत पर नहीं बढ़ते. हम दुनिया…
Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा रेल हादसा हो गया. रहमान बाबा एक्सप्रेस…