<

Bihar CM Threat Case: सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला कहां से हुआ गिरफ्तार?

Bihar CM Threat Case: बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला सनकी धर लिया गया है. मामले में आरोपी शेखर यादव को पुलिस ने गुजरात के साणंद से गिरफ्तार कर लिया गया है. कौन है शेखर यादव और आरोपी ने ऐसा क्यों किया? जानिए सभी सवालों के जवाब-

Bihar CM Threat Case: बिहार के मुख्यमंत्री पद को संभालते ही सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी. इसी मामले में पुलिस ने गुजरात के साणंद ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान बांका के मूल निवासी शेखर यादव के तौर पर हुई है, जो फिल्हाल पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर है. ये घटना तब सामने आई है, जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को सख्त करने की बात कही.

पुलिस ने की सीक्रेट इन्वेस्टिगेशन

बिहार के नए सीएम को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राज्य की पुलिस ने गुप्त रूप से अपनी जांच-पड़ताल जारी रखी. पहले तो पुलिस ने मोबाइल नंबर का टावर लोकेशन ट्रैक किया. फिर जानकारी मिलते ही गुजरात पुलिस से संपर्क करके शेखर यादव को मुंगेर के साणंद में ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया.

कौन है शेखर यादव?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेखर यादव बिहार के बांका जिले का रहने वाला है, जो गुजरात में रहकर मजदूरी आदि छोटे-मोटे काम करता है. हालांकि अभी शेखर यादव पुलिस की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस भी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस धमकी कांड में कोई और भी शामिल है या किसी ग्रुप का हाथ है? बिहार के नए सीएम को जान से मारने की धमकी क्यों दी? बिहार पुलिस जल्द इस बात का भी खुलासा कर सकती है.

शिकंजा कसेगी सरकार

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था को सख्त करने की बात कही थी. सीएम ने अपराधियों के लिए खिलाफ चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद राज्य के कई इलाकों में कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है.

इस कड़ी में पहले बिहार पुलिस ने वैशाली जिले में सोने की लूट-पाट करने वाले को मार गिराया. इसी दौरान सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर धमकी मिली. फिल्हाल, पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है. 

चूंकि, एक सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई है, इसलिए राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसिया अलर्ट मोड में आ गई है. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain
Tags: Bihar CM

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST