Bihar CM Threat Case: बिहार के मुख्यमंत्री पद को संभालते ही सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी. इसी मामले में पुलिस ने गुजरात के साणंद ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान बांका के मूल निवासी शेखर यादव के तौर पर हुई है, जो फिल्हाल पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर है. ये घटना तब सामने आई है, जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को सख्त करने की बात कही.
पुलिस ने की सीक्रेट इन्वेस्टिगेशन
बिहार के नए सीएम को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राज्य की पुलिस ने गुप्त रूप से अपनी जांच-पड़ताल जारी रखी. पहले तो पुलिस ने मोबाइल नंबर का टावर लोकेशन ट्रैक किया. फिर जानकारी मिलते ही गुजरात पुलिस से संपर्क करके शेखर यादव को मुंगेर के साणंद में ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया.
कौन है शेखर यादव?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेखर यादव बिहार के बांका जिले का रहने वाला है, जो गुजरात में रहकर मजदूरी आदि छोटे-मोटे काम करता है. हालांकि अभी शेखर यादव पुलिस की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस भी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस धमकी कांड में कोई और भी शामिल है या किसी ग्रुप का हाथ है? बिहार के नए सीएम को जान से मारने की धमकी क्यों दी? बिहार पुलिस जल्द इस बात का भी खुलासा कर सकती है.
शिकंजा कसेगी सरकार
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था को सख्त करने की बात कही थी. सीएम ने अपराधियों के लिए खिलाफ चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद राज्य के कई इलाकों में कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है.
इस कड़ी में पहले बिहार पुलिस ने वैशाली जिले में सोने की लूट-पाट करने वाले को मार गिराया. इसी दौरान सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर धमकी मिली. फिल्हाल, पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है.
चूंकि, एक सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई है, इसलिए राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसिया अलर्ट मोड में आ गई है.