<

मासूम बच्ची की दरिंदगी के बाद हुई हत्या, शहर मेें भड़क हुई हिंसा; भीड़ बोलीं- इंसाफ हम करेंगे…

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में 6 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है. हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की सूचना मिलने के बाद लोगों ने आरोपी को अपने हवाले करने की मांग की.

Darbhanga Minor Rape Case: बिहार के दरभंगा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के बाद रविवार की सुबह जबरदस्त हिंसा भड़क गई. इस हिंसा में उपद्रवियों ने एक गाड़ी और दुकान को आग के हवाले कर दिया. जबकि कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. इस हिंसा में करीब आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस वालों को गंभीर चोटें आई है. पुलिस वाले पिस्टल लेकर सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे थे.

इस पूरे मामले पर डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना के बाद घटना स्थल पर मोर्चा संभाला और घटना को काबू में किया.

डीएम कौशल कुमार ने क्या कहा?

पूरे मामले पर डीएम की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा कि स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है. बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा की घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. एसएसपी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. इसके अलावा, डीएम कौशल कुमार ने बताया कि इस दुष्कर्म के मामले को स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी. हालत नियंत्रण में कर लिया गया है.

रेलवे ट्रैक पर लापरवाही का दिखा खौफनाक नजारा! तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से महिला घायल, वीडियो हुआ वायरल

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने क्या कहा?

वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि बीती रात बच्ची की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. घटना के बाद आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करके आरोपी को पब्लिक के हवाले करने की मांग की. इस मामले को लेकर आज पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव किया. जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसमें करीब आधे दर्जन पुलिस को भी चोट आई है. इस मामले कई लोगों को हिरासत में लेकर डिटेन किया गया.

Siwan News: बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में टीचर का सिर मुंडवाकर पोती कालिख, जूते की माला पहनाकर घुमाया!

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST