Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने 28 साल की मुस्लिम शिक्षिका से शादी कर ली. मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में तनाव बढ़ गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की मुस्लिम मैडम से शादी कर ली है.
Bihar Viral News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने 28 साल की मुस्लिम शिक्षक से शादी कर ली. जैसे ही ये खबर सामने आई, पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है.
रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल राकेश शाह, जोकि 4 बच्चों का पिता है, उन्होंने अपने स्कूल की ही शिक्षिका शाइस्ता प्रवीण से नेपाल के जनकपुर में जाकर शादी कर ली. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.
शादी के बाद महिला के भाई ने औराई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन को किडनैप करके जबरदस्ती शादी करवाई गई है. शिकायत में राकेश साह, उनकी पत्नी और बेटी समेत सात लोगों के नाम हैं. भाई ने यह भी आशंका जताई है कि उसकी बहन के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है. इस बीच, सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में शाइस्ता परवीन ने दावा किया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है. इसके अलावा, वीडियो में उसने कहा कि वह सुरक्षित है और उस पर कोई दबाव नहीं है. उसने यह भी कहा कि शादी 2025 में आपसी सहमति से हुई थी.
घटना सामने आने के बाद से गांव में तनाव बढ़ गया है. दोनों समुदायों के बीच संभावित तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर जांच तेज कर दी है. इस पूरे मामले पर औराई पुलिस स्टेशन इंचार्ज रनवर परवीन का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नामजद आरोपियों में से तीन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनकी कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला लव मैरिज का है या जबरदस्ती का. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आएगी.
Joke of the day: हंसना-हंसाना सेहत के लिए अच्छा होता है. क्योंकि, जब हम हंसते…
Pradyut Bardoloi: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले प्रद्युत बारदौली भाजपा मेंशामिल हुए असम के मुख्यमंत्री…
दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट और अपनी कंपनी के दमदार स्मार्टफोन माने जाते हैं. दोनों…
अगर आप चांदी के गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके…
Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है.…
पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल 2026 (Indian premier league 2026) के ऑक्शन में चौंकाने…