पहले यह गाड़ी 4x2 मॉडस में भी आती थी, लेकिन कंपनी ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है. इस गाड़ी को अब बंद कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इस गाड़ी की कीमत, फीचर्स और कीमत के बारे में.
isuzu v-cross 2026: इसुजु मोटर्स इंडिया ने एडवेंचर लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक D-Max V-Cross को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह एक पिक अप कम कार है, जिसे एक SUV के तौर पर भारत में काफी पसंद किया जाता है. इसुजु ने आधिकारिक रुप से अपने 2026 के मॉडल को लॉन्च किया है, जिसे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी किफायती और फीचर्स से भरपूर माना जा रहा है. अगर आप इस पिकअप ट्रक के 2026 के मॉडल का इंतजार कर रहे थे तो ऐसे में यह एक अच्छा मौका हो सकता है.
पहले यह गाड़ी 4×2 मॉडस में भी आती थी, लेकिन कंपनी ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है. इस गाड़ी को अब बंद कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इस गाड़ी की कीमत, फीचर्स और कीमत के बारे में.
इसुजु द्वारा नई डी मैक्स V-Cross के लुक्स में भी थोड़े बदलाव किए हैं. यह बदलाव इस गाड़ी को नया और आकर्षक लुक देता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें ने पहले आने वाले बॉडी के साइड से प्लास्टिक क्लैडिंग और व्हील आर्च को अब गाड़ी में से हटा दिया है. इसके साथ ही गाड़ी में 18 इंच के अलॉय व्हील्स आने के साथ ही फ्रंट ग्रिल में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे अब बंपर पर भी एक नया लुक दिया गया है, जो इस गाड़ी को शानदार बनाता है.
डी मैक्स V-Cross में आपको कई दमदार फीचर्स जैसे वायरलेस एप्पल कारप्ले के साथ-साथ एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट और 10.3-इंच टचस्क्रीन देखने के लिए मिलता है. वहीं, इसमें आपको टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलने के साथ-साथ 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है. इतना ही नहीं, इस गाड़ी में आपको 8 स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम मिलने के अलावा लॉकिंग डिफरेंशियल (स्टैंडर्ड), पावर फोल्डेबल ORVMs विद टर्न इंडिकेटर्स का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 25.50 लाख रुपये से शुरू होकर 30.28 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइज तक जाती हैं.
जानकारों के मुताबिक परफॉर्मेस में भी यह गाड़ी काफी दमदार मानी जाती है. इस गाड़ी में आपको 1.9 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इस गाड़ी में आपको 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है. यह गाड़ी ऑफरोडिंग के लिए भी काफी बेहतरीन मानी जाती है.
Watch Video: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत चर्चा में हैं. वजह है उनकी ड्रेस…
Watch Video: रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान हंगामा देखने को मिला. इस दौरान…
Shivpuri Women News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक महिला काफी दिनों से सो नहीं…
Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक डेढ़ साल के बच्चे ने गुब्बारा निगल लिया.…
Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पुराने मामले को सुलझा लिया…
Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…