<

लाठी-डंडों से लैश हमलावरों ने भारत प्लस ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन पर किया हमला, मामला दर्ज

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में भारत प्लस ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Patna News: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार की संध्या एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है. भारत प्लस ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:20 बजे अजय कुमार सिंह पटना से बिहटा अपने फ्लावर मिल के कार्य को देखने जा रहे थे.

क्या है पूरा मामला? (What is the whole story?)

रास्ते में जाम लगने के कारण वे वाहन मोड़कर पटना लौट रहे थे. इसी दौरान विसंभरपुर वृद्धा आश्रम के पास अचानक 50 से अधिक अज्ञात लोगों ने, जो लाठी-डंडों से लैस थे, उनकी गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और हमला कर दिया. हमलावरों ने अजय सिंह की गाड़ी BR-01-HL-0006 पर जमकर तोड़फोड़ की. गाड़ी के पीछे और साइड के शीशे तोड़ दिए गए तथा चारों ओर से डंडों से प्रहार कर वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की मंशा स्पष्ट रूप से जान से मारने की थी.

NEET छात्रा की मौत के बाद अब इंजीनियरिंग स्डूडेंट की मौत, कॉलेज में मचा बवाल, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के समय गाड़ी में कौन-कौन मौजूद था? (Who was present in the car at the time of the incident?)

घटना के समय गाड़ी में अजय सिंह के साथ उनके अंगरक्षक प्रकाश चंद्र चंदन, ड्राइवर चंद्रशेखर शर्मा, मैनेजर शंकर कुमार दे सहित संकेत कुमार और मुन्ना सिंह मौजूद थे. ड्राइवर की सूझ-बूझ से गाड़ी को तेज़ी से पीछे हटाकर मौके से निकाल लिया गया, जिससे सभी की जान बच सकी.

घटना के बाद अजय कुमार सिंह ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग की है. मामले की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना, पुलिस महानिदेशक बिहार एवं राज्य के गृह मंत्री को भी भेजी गई है.

बेतिया GMCH में बवाल, इंटर्न डॉक्टर्स और मरीज के परिजनों के बीच जमकर हुई हाथापाई, जानें वजह

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST