सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को 18 अगस्त से पहले अपने गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें मिलने वाली सब्सिडी में परेशानी हो सकती है. आइये जानते हैं ई-केवाईसी के लिए क्या करना होगा!
LPG Small cylinder price
Bihar News: घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सूचना है. जिन भी उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें हर हाल में 18 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.
जो उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा तक केवाईसी नहीं कराएंगे उन्हें एलपीजी सब्सिडी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. गैस एजेंसियों के अनुसार, सरकार द्वारा गैस उपभोक्ताओं का सत्यापन कराया जा रहा है, जिससे वास्तविक लाभार्थियों को ही सब्सिडी का लाभ मिल सके.
गैस एजेंसियों द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना ई-केवाईसी पूरा करा लें. जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना E-KYC नहीं कराया है, वे अपने संबंधित इंडियन ऑयल गैस वितरक या गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं. इसके अलावा जो लोग नौकरी, पढ़ाई या अन्य किसी भी कारण से अपने गृह जिले या शहर से बाहर हैं, उन्हें भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. वे अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने स्मार्टफोन में इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड करना होगा.
ऐप में पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन चेहरे का सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ई-केवाईसी सफलतापूर्वक की जा सकती है. पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है. गैस वितरकों ने यह भी कहा है कि यदि किसी उपभोक्ता को ई-केवाईसी कराने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो वह अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है. वहां उपस्थित एजेंसी के कर्मचारी आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करेंगे.
Breast Cancer Pink Ribbon Connection: अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का महीना है. गुलाबी रिबन की…
Baseer Ali Girlfriend: बशीर अली ने अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया. उन्हें दूसरे धर्म…
Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…
Gold Price Today 6 october 2026: आज सोने के भाव पर सबकी नजर है. शादी…
Rhiti Tiwari Viral Video: बिग बॉस 20 से रीति तिवारी बाहर हो गई हैं. शो…
Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…