<
Categories: बिहार

क्या हैं ‘ट्रिपल M’ का फॉर्मूला? Amit Shah ने बता दिया कैसे जीतेगे बिहार में 225 सीट

Amit Shah Bihar visit 2025: गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के बिहार दौरे पर है, जहां वो पार्टी के नेताओं के साथ लगातार बैठके कर रहे है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Assembly) जल्द ही होने वाले है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के लिए बिहार दौरे पर है. इस दौरान वे अलग- अलग जिलों में बैठकें कर रहे है और नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझा रहे है. इस दौरान उन्होंने ट्रिपल M का नया फार्मूला भी अपनाया है. शाह ने संदेश दिया हैं कि इस बार जीत का लक्ष्य 225 सीटों का है और इसके हर उम्मीदवारों को मेहनत करनी होगी.

क्या है शाह का ट्रिपल M फॉर्मूला?

शुक्रवार को पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में अमित शाह ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और कई वरीय नेता मौजूद रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौन क्या है, यह भूल जाइए.  चुनाव को एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह लड़िए. केवल NDA की जीत को प्राथमिकता दीजिए. यही नहीं, शाह ने “ट्रिपल M” यानी महिला, मोदी और मंदिर को जीत का नया मंत्र बताया. उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार का केंद्र होती हैं और उनसे जुड़ना भाजपा के लिए निर्णायक होगा. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के बाद तैयार लिस्ट अमित शाह को सौंप दी गई है.
शुक्रवार को ही शाह ने चंपारण और सारण क्षेत्र के 350 नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. यह कार्यक्रम बेतिया स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ.  इस बैठक में शाह ने क्षेत्रीय रणनीति पर चर्चा की और नेताओं से बूथ-स्तर तक सक्रिय होने का आह्वान किया.

समस्तीपुर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन

शनिवार को अमित शाह का कार्यक्रम समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्धारित है. यहां वे मधुबनी, झंझारपुर, बेगूसराय, खगड़िया समेत आठ जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. स्थानीय जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने बताया कि इस बैठक में विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा होगी. बैठक कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी जहां केवल डेलिगेट्स को अनुमति दी गई है. शाह का हेलिकॉप्टर नरघोगी में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा. कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

सीमांचल और अंग प्रदेश पर फोकस

समस्तीपुर की बैठक के बाद शाह अररिया रवाना होंगे. यहां वे कोसी-सीमांचल और अंग प्रदेश के दस जिलों की भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. करीब दो घंटे तक चलने वाली इस बैठक में 49 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. शाह यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और क्षेत्र की चुनौतियों व संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST