<
Categories: बिहार

बिहार चुनाव के लिए Amit Shah ने BJP नेताओं को क्या दी नसीहत?

Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान बिहार भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप नेताओ की बैठक में शामिल हुए और उनको बड़ी नसीहत दी है.

Amit Shah Remark on familyism: बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Election) की आहट तेज़ हो चुकी है. उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हो जाएगा. ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ रणनीतिकार अमित शाह ने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान पार्टी नेताओं को साफ संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सचमुच सत्ता पाना चाहती है, तो उसे दो बड़ी कमज़ोरियों से बचना होगा परिवारवाद और आपसी सिर-फुटौव्वल.

पिछली गलती से सबक लेने की सलाह

अमित शाह ने भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में याद दिलाया कि पिछली बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन सत्ता की चाबी नीतीश कुमार के पास चली गई. इस बार पार्टी न सिर्फ़ सबसे बड़ी पार्टी बनना चाहती है, बल्कि मुख्यमंत्री की कुर्सी भी अपने पास रखना चाहती है. उन्होंने नेताओं को आगाह किया कि यदि आपसी झगड़े और गुटबाज़ी पर लगाम नहीं लगी तो इसका सीधा फायदा तेजस्वी यादव के महागठबंधन को मिलेगा.

रिपोर्ट से नाखुश दिखे शाह

बैठक में शाह ने साफ कहा कि उनके पास जो ज़मीनी रिपोर्ट आ रही है, वह अच्छी नहीं है. स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की आपसी खींचतान और NDA सहयोगियों से दूरी चिंता का विषय है. शाह ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि बिहार चुनाव जीतना है तो आपसी फुट डालो, राज करो वाली राजनीति बंद करनी होगी.

टिकट में परिवारवाद से करे परहेज़- शाह

अमित शाह ने दूसरी बड़ी बात टिकट वितरण को लेकर कही. उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी नेता को अपने परिजनों के लिए टिकट की सिफारिश नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई ही परिवारवाद के ख़िलाफ़ है और अगर खुद भाजपा नेता परिवारवाद को बढ़ावा देंगे तो तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जैसे नेताओं के खिलाफ़ पार्टी की नैतिक बढ़त कमज़ोर पड़ जाएगी.

स्थानीय स्तर पर तालमेल पर ज़ोर

अमित शाह ने बैठक में निर्देश दिया कि भाजपा नेता हर विधानसभा सीट पर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करें. उनका मानना है कि स्थानीय स्तर पर तालमेल और समन्वय मज़बूत होने से एनडीए को चुनावी लाभ मिलेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि ऊपरी स्तर पर सहयोगियों के साथ सामंजस्य बैठाने की ज़िम्मेदारी वे खुद संभालेंगे, लेकिन नीचे संगठन स्तर पर नेताओं को सक्रिय होना होगा.

अगली रणनीति 28 सितंबर को

शाह ने यह भी बताया कि वे 28 सितंबर को फिर से बिहार आएंगे. उस दौरान भाजपा उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगेगी, चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा तय होगी और NDA के भीतर सीट बंटवारे व सामंजस्य की अंतिम रणनीति पर चर्चा होगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST