<
Categories: बिहार

Prashant Kishor का बड़ा हमला, NDA नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, बिहार की राजनीति में मचा घमासान

Prashant Kishor Revelations: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने NDA के चार बड़े नेताओं पर गंभीर खुलासे किए हैं.

Prashant Kishor on NDA Leaders: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NDA के चार दिग्गज नेताओं पर एक के बाद एक बड़े खुलासे किए. उनकी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने न केवल सियासी हलचल तेज कर दी, बल्कि बिहार की राजनीति का पारा भी चढ़ा दिया. प्रशांत किशोर का अंदाज़ इस बार और भी आक्रामक दिखा. उन्होंने कहा कि जो आरोप पहले लगाए गए थे, वे अधूरे नहीं छोड़े गए हैं, बल्कि सबूतों और दस्तावेज़ों के साथ आगे बढ़ाए जा रहे हैं.

दिलीप जायसवाल केस से की शुरुआत

प्रेस वार्ता की शुरुआत उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मामले से की. किशोर ने कहा कि हत्या के जिस मामले में दिलीप जायसवाल को क्लीन चिट मिली थी, उसे फिर से खोलने के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई है. अधिवक्ता वाईवी गिरी इस केस से जुड़ी सारी जानकारी कोर्ट के सामने रख रहे हैं.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर उठाए सवाल

इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए. किशोर ने दावा किया कि सम्राट चौधरी ने अब तक तीन बार अपना नाम बदला है. 1998 में सदानंद सिंह हत्याकांड में जेल गए थे, तब उनका नाम सम्राट कुमार मौर्य था. बाद में उन्होंने राकेश कुमार और फिर सम्राट चौधरी नाम अपनाया.
शैक्षिक योग्यता को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए. 2010 के हलफनामे में खुद को सातवीं पास बताया था, जबकि आज खुद को डी.लिट बताने लगे हैं। किशोर ने पूछा आखिर सम्राट चौधरी ने हाइस्कूल कब और कहां से पास किया, इसका सबूत सामने क्यों नहीं लाते?

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर निशाना

किशोर का अगला निशाना स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रहे. उन्होंने कहा कि पहले 25 लाख रुपये के आरोप को खुद मंगल पांडेय ने स्वीकार किया था. अब सवाल यह है कि उनकी पत्नी के खाते में 2.12 करोड़ रुपये कैसे जमा हुए? किशोर ने चेतावनी दी कि अगर मंत्री इसकी सफाई नहीं देंगे, तो वे खुद बैंक लेन–देन का ब्यौरा सार्वजनिक करेंगे.

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पर आरोप

इसके बाद प्रशांत किशोर ने ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पर जमीन खरीद–फरोख्त में गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चौधरी ने अपने पीए के नाम पर एक एकड़ जमीन 34 लाख में खरीदी, जिसे बाद में अपनी सांसद बेटी के नाम ट्रांसफर किया गया. लेकिन उस समय सिर्फ 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. तीन साल बाद, इनकम टैक्स नोटिस आने पर बाकी 25 लाख का भुगतान किया गया.
इतना ही नहीं, किशोर ने चौधरी के परिवार और किशोर कुणाल के परिवार से जुड़े ट्रस्ट पर भी उंगली उठाई. उनके मुताबिक, बेटी की सगाई और शादी के बीच ट्रस्ट के जरिए 38 करोड़ से ज्यादा की जमीन खरीदी गई। बाद में और भी करोड़ों की जमीन खरीदी गई. किशोर ने दावा किया कि अशोक चौधरी की पत्नी और ट्रस्ट की ट्रेजरार के बीच पैसों का लेन–देन भी हुआ है.

संजय जायसवाल को बताया “पेट्रोल चोर”

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया सांसद संजय जायसवाल पर भी प्रशांत किशोर ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जायसवाल के दबाव में ओवरब्रिज का काम सालों तक रुका रहा. इसके अलावा नगर निगम की गाड़ियों में पेट्रोल सप्लाई उनके पंप से होती रही, जबकि निगम की स्थाई समिति ने उस पंप से पेट्रोल खरीदने पर रोक लगा दी थी. बावजूद इसके अधिकारियों पर दबाव डालकर खरीदारी जारी रखी गई. किशोर ने उन्हें “पेट्रोल चोर” कहा और चुनौती दी कि वे चाहे जितनी कोशिश कर लें, उन्हें जेल नहीं भेज पाएंगे. उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल कहते हैं कि मैं समुद्र डूब जाऊंगा, लेकिन उन्हें पता नहीं कि मैं प्रशांत सागर हूं. अगर डूबूंगा तो उन्हें खबर भी नहीं होगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST