Anant Singh Daughter Marriage: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है. उनकी शादी की तैयारियां सुर्खियों में हैं. शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है.
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी
Anant Singh Daughter Marriage: बिहार की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों एक खास वजह से सुर्खियों में हैं. वजह है उनके घर होने जा रही शादी, जिसकी तैयारियों की चर्चा अब बिहार से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गई है. अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी की छोटी बेटी शिवांगी सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इस समारोह को लेकर सामने आई जानकारियों ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है.
शादी की चर्चा के बीच शिवांगी सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखने वाली शिवांगी की पढ़ाई भी पूरी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.
शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से तय हुई है. शादी के निमंत्रण पत्र के मुताबिक, ऋषिकेश पटना के बिहटा के रहने वाले हैं. उनके पिता कमांडेंट रणविजय कुमार हैं. ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है.
विवाह समारोह की शुरुआत 20 नवंबर को फलदान और तिलकोत्सव से होगी. 23 नवंबर को हल्दी, 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत का आयोजन होगा. वहीं, 25 नवंबर को बारात का स्वागत, प्रीतिभोज और विवाह संपन्न कराया जाएगा. इसी दिन चि. अभिनव कुमार का उपनयन संस्कार भी रखा गया है.
अनंत सिंह खुद लोगों तक शादी का निमंत्रण पहुंचा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा है कि शादी में आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई नेताओं को निमंत्रण देने की जानकारी सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्ड देने की उनकी इच्छा है. उन्होंने यहां तक कहा है कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान से भी कोई आना चाहे तो उसका स्वागत है.
शादी में फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों को बुलाने की तैयारी है. अनंत सिंह के मुताबिक, सोनू सूद, मनोज तिवारी, मैथिली ठाकुर, अक्षरा सिंह और पवन सिंह सहित करीब तीन दर्जन कलाकारों को निमंत्रण भेजा जा रहा है.
इस शादी का सबसे बड़ा आकर्षण मेहमानों की संख्या और खानपान का इंतजाम बताया जा रहा है. अनंत सिंह ने करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था करने का दावा किया है. मेन्यू में 150 से ज्यादा तरह के व्यंजन शामिल करने की योजना है. मोकामा स्थित उनके गांव में विशाल मंडप तैयार किया जा रहा है. घुड़सवारी से लेकर मेहमानों के स्वागत तक विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. अब देखना होगा कि नवंबर में होने वाला यह समारोह किन-किन बड़ी हस्तियों की मौजूदगी का गवाह बनता है.
ये भी पढ़ें: Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ही पेड़ पर दो सहेलियों के शव…
Love Rashifal 10 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, मंगलवार (10 नवंबर…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बहू पर आरोप है कि उसने अपनी सास…
CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट…
IBPS RRB PO Admit Card 2026: IBPS RRB PO Admit Card 2026 जारी कर दिया…
Watch Video: वियतनाम के एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यहां…