<
Categories: देश

Maharashtra News: सास के सोने के गहने बेचकर बहू ने खरीदा iPhone! मंगलसूत्र और हार गायब होने पर खुला पूरा मामला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बहू पर आरोप है कि उसने अपनी सास के गहने चुराए. इसके बाद उन पैसों से आईफोन खरीदा. जब सास का मंगलसूत्र और हार नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर से रिश्तों को हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी ही बहू पर घर से सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि बहू ने सास के करीब 53 ग्राम सोने के गहने बेच दिए और उन पैसों से महंगा iPhone खरीद लिया. चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह पूरा मामला नागपुर के शांतिनगर इलाके का है. शिकायत करने वाली 52 वर्षीय महिला प्रेमनगर की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि 27 जुलाई 2026 को उन्हें शिर्डी दर्शन के लिए जाना था. यात्रा पर निकलने से पहले जब वह अपनी अलमारी से गहने निकालने पहुंचीं, तो वहां रखे सोने के आभूषण गायब मिले. पहले तो उन्होंने घर में काफी तलाश की लेकिन जब गहने नहीं मिले तो परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी.

बहू पर हुआ शक

परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद महिला को अपनी बहू ग्रंथाली आकाश वर्मा पर शक हुआ. इसके बाद उन्होंने बहू से गहनों के बारे में सवाल किए. शिकायत के अनुसार, बहू ने पूछताछ के दौरान गहने बेचने और उनसे iPhone खरीदने की बात स्वीकार की. बताया जाता है कि ग्रंथाली कभी अपने मायके में रहती थी तो कभी ससुराल आती-जाती थी. इसी दौरान परिवार में विवाद भी चल रहा था. महिला का आरोप है कि बहू ने उनके गहने बेचकर पैसे अपने इस्तेमाल में ले लिए.

मंगलसूत्र और हार गायब

महिला की शिकायत के मुताबिक, गायब हुए आभूषणों में करीब 30 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, 13 ग्राम का सोने का हार और 10 ग्राम के अन्य गहने शामिल हैं. इन सभी की कुल कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है. महिला ने जब बहू से अपने गहने वापस मांगे, तो आरोप है कि उसने उन्हें लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने शांतिनगर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत मिलने के बाद शांतिनगर पुलिस ने ग्रंथाली आकाश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इंस्पेक्टर विजय कामटे ने भी मामले की जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और गहनों की बिक्री से जुड़े पहलुओं का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या फिर होगी मुनाफावसूली? GIFT Nifty ने दिए बाजार में उछाल के संकेत

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

CBSE Board Exam 2027: जारी हुई 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी डिटेल

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट…

Last Updated: November 9, 2026 18:15:46 IST

IBPS RRB PO Admit Card 2026: जारी हुआ ऑफिसर स्केल-I का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS RRB PO Admit Card 2026: IBPS RRB PO Admit Card 2026 जारी कर दिया…

Last Updated: November 9, 2026 17:53:52 IST

Watch Video: वियतनाम एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर खाना खाने लगे भारतीय पर्यटक, हर्ष गोयनका ने सिविक सेंस पर उठाए सवाल

Watch Video: वियतनाम के एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 9, 2026 17:08:14 IST

Bihar News: सिवनी में भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Seoni Fire Accident: मध्य प्रदेश के सिवनी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 9, 2026 16:43:43 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और कहां देखें? जानें टीवी और ऑनलाइन डिटेल्स

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और…

Last Updated: November 9, 2026 16:27:05 IST

Noida News: स्कूटी छूने की मामूली बात पर खूनी झड़प, बर्थडे पार्टी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Noida News: नोएडा के नयाबांस इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट…

Last Updated: November 9, 2026 16:27:00 IST