Watch Video: वियतनाम के एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यहां वीडियो में कुछ लोग एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में कुर्सियों पर बैठने के बजाय फर्श पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं. इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं.
वियतनाम एरपोर्ट से वीडिया वायरल
Watch Video: विदेश घूमने का शौक रखने वाले लोग अक्सर नई जगहों की खूबसूरती और वहां के अनुभवों को यादगार बनाना चाहते हैं लेकिन विदेश यात्रा के दौरान छोटी-छोटी गलतियां भी चर्चा का विषय बन सकती हैं. ऐसा ही कुछ वियतनाम के एक एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां भारतीय पर्यटकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में कुर्सियों पर बैठने के बजाय फर्श पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने अब सार्वजनिक जगहों पर लोगों के व्यवहार और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
वायरल वीडियो में करीब 15 से 20 भारतीय पर्यटक एक साथ एयरपोर्ट के फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने नीचे अखबार बिछा रखा है और डिस्पोजेबल प्लेटों में खाना खाते नजर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि उनके आसपास बैठने के लिए कुर्सियां खाली दिखाई दे रही हैं. इसके बावजूद सभी लोग जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं. वीडियो में कुछ पर्यटक कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते और हाथ हिलाते भी नजर आते हैं.
Vietnam has become a favourite new destination for Indian travellers. But if we turn their airports into picnic spots, spreading food and litter, we risk becoming very unpopular tourists. When will we learn to travel with civic sense? 😮 https://t.co/pCSC63GHRH
— Harsh Goenka (@hvgoenka) November 7, 2026
इस वीडियो को उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है. उन्होंने भारतीय पर्यटकों के सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वियतनाम भारतीय यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है लेकिन अगर लोग दूसरे देशों के एयरपोर्ट को पिकनिक की जगह समझने लगेंगे और वहां खाने-पीने का सामान फैलाएंगे, तो इससे विदेशों में भारत की छवि प्रभावित हो सकती है. उन्होंने इस घटना के जरिए लोगों के बीच सिविक सेंस यानी सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदारी से पेश आने की जरूरत पर ध्यान दिलाया.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों ने पर्यटकों के इस तरीके की आलोचना की. उनका कहना है कि एयरपोर्ट जैसी सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई और दूसरे यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि विदेश यात्रा करते समय वहां के नियमों और तौर-तरीकों का सम्मान करना जरूरी है. लोगों ने सिंगापुर जैसे देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि कई जगह सार्वजनिक नियमों को तोड़ने पर जुर्माना भी लगाया जाता है.
Seoni Fire Accident: मध्य प्रदेश के सिवनी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और…
Noida News: नोएडा के नयाबांस इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट…
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…
Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…
Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…