Bihar News: बिहार के आरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान डांसर गर्ल के साथ नाचने के दौरान कुछ अजीबोगरीब कांड हुआ, जिससे चारों-तरफ अफरा-तफरी मच गई.
बिहार में डांसर गर्ल के साथ हुई अजीबोगरीब घटना
Orchestra Dancer Girl News: बिहार के भोजपुर जिले में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान खुशियों का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. स्टेज पर डांस कर रही लड़की ने अपने मुंह में ऐसी चीज रख ली, जो उसके गले में फंस गया और वह उसके लिए जानलेवा साबित हो गया. फिर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जानें पूरा मामला.
यह घटना बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इलाके में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला डांसर प्रस्तुति दे रही थी. उसी दौरान कुछ उत्साहित दर्शक स्टेज के पास आकर डांसर के मुंह में सिक्का पकड़ाने लगे. कहा जा रहा है कि गलती से डांसर ने सिक्का निगल लिया, जो जाकर उसके गले में फंस गया. इस कारण से अचनाक डांसर गर्ल की तबीयत बिगड़ गई और चारों-तरफ अफरा-तफरी मच गई. इस घटना ने लोकल डांसर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: रोज़ डे पर पति को परोसी वाइन, फिर लहराई पिस्टल; सोशल मीडिया पर ‘कूल’ बन रही महिला को पड़ गए लेने के देने!
महिला डांसर की तबीयत बिगड़ती देख ऑर्केस्ट्रा संचालक द्वारा उसे आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. अभी डॉक्टर यह जांच कर रहे हैं कि सिक्का उसके गले में फंसा है या पेट में चला गया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि दर्शकों द्वारा की गई ये हरकत किसी की जान भी ले सकती है. पुलिस में इसकी शिकायत भी की गई है, जिसकी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये कोई दुर्घटना थी या सोची-समझी साजिश.
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…
Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…
PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…
Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…
IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…
Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…