<

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट पास हो गया है. जिसके तहत 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया.

Delhi Budget 2026-27: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पास हो गया. 1,03,700 करोड़ रुपये का यह बजट सरकार ने ऐतिहासिक बताते हुए इसे इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण को गति देने वाला करार दिया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का फोकस बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण पर है. उन्होंने घोषणा की कि मुनक नहर पर करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण केंद्र सरकार के सहयोग से किया जाएगा.

इसके अलावा, बजट में घोषणा करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष मेट्रो के तीन नए कॉरिडोर पूरे होने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली देश में सबसे बड़ा मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बन जाएगा.

स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ‘उपचार अधिकार है, उपकार नहीं’ के सिद्धांत पर चलते हुए स्वास्थ्य विभाग के लिए 12,645 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि 515 करोड़ रुपये की लागत से माधवपुर, सीरजपुर, हदसाल और ज्वालापुरी के अस्पतालों का निर्माण पूरा किया जाएगा. आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर समुदाय को शामिल कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक समावेशी बनाया गया है.

750 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की घोषणा

इसके अलावा, वर्ष 2026-27 में 750 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे. जीटीबी अस्पताल में 200 करोड़ रुपये की लागत से नया ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा. मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉलेजों और सीटों की संख्या में भी विस्तार किया जाएगा, जिसमें स्नातक स्तर पर 820 और स्नातकोत्तर स्तर पर 762 सीटों का लक्ष्य रखा गया है. सरकार ने अनमोल योजना के तहत नवजात शिशुओं के लिए 56 तरह की जांचें पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट दिल्ली के हर नागरिक, खासकर बच्चों के लिए सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST