Araria Road Accident: बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे सात लोगों की SUV अचानक अनियंत्रित होकर बीड़ी पुल के पास मारिया नदी में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार छह लोगों की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जिस परिवार में कुछ देर पहले तक समारोह की खुशियां थीं, वहां इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.
तिलक समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे. सभी एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बीड़ी पुल के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और SUV सीधे पुल के नीचे मारिया नदी में जा गिरी. अचानक हुए इस हादसे में किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला.
Araria, Bihar: Six people, including the driver, were killed after an SUV carrying seven people plunged into the Maria River near Bidi Bridge in Araria district late Wednesday night. The bodies were brought to Araria Sadar Hospital for postmortem examinations. Dr. Neeraj Kumar of Araria Sadar Hospital says, “Last night, a Scorpio returning from a tilak ceremony in the Tarabari police station area lost control and fell below Bidi Bridge. Seven people were travelling in the vehicle, of whom six were found dead…”
— IANS (@ians_india) November 19, 2026
नदी में गिरते ही मची चीख-पुकार
SUV के नदी में गिरने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बचाव की कोशिशें शुरू की गईं. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति के बचने की जानकारी सामने आई है लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
डॉक्टर ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की
अररिया सदर अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. अस्पताल के डॉक्टर नीरज कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘कल रात, ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बीड़ी पुल के नीचे गिर गई. गाड़ी में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह मृत पाए गए.’
ये भी पढ़ें: Watch Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर घुसने की कोशिश, CISF जवानों ने दबोचा संदिग्ध; क्या आतंकी हमले की थी प्लानिंग?