<

Bihar Crime: जश्न के बीच फैला मातम! बेटे की शादी से पहले पिता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Aurangabad Crime: औरंगाबाद जिले में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है. यहां पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने बेटे की शादी की तैयारी में जुटे एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा और रसोइया गांव के बीच हुई. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Bihar Crime News: जिले में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात बदमाशों ने बेटे की शादी की तैयारी में जुटे एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा और रसोइया गांव के बीच हुई. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

घायल की पहचान चिंतावन बिगहा निवासी केदार पांडेय के पुत्र सुनील पांडेय उर्फ अरुण पांडेय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोमवार को उनके बेटे की बारात विक्रम थाना क्षेत्र के बलियारी गांव जानी थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था.

कार सवार बदमाशों ने मारी गोली

इसी बीच सुनील पांडेय अपने भाई प्रमोद पांडेय के साथ स्कूटी से अंबा बाजार बेटे के लिए पटमौरी लाने गए थे. लौटते समय दधपा और रसोइया गांव के बीच एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके पास आकर रुकी. कार में सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए.

गोली लगने से सुनील पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

हायर सेंटर किया रेफर

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

बताया जा रहा है कि सुनील पांडेय को पूर्व में उनके बेटे की शादी न करने की धमकी भी मिली थी. पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.

खुशी के घर में पसरा मातम

घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं. बारात जाने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. घटना की सूचना कन्या पक्ष को भी दे दी गई है.

मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी लेकर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Kab Hai Radha Ashtami 2026: जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी क्यों? 15 दिन का ये कनेक्शन है बेहद खास, जानें पूरी वजह

Radha Ashtami 2026 Date: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर को मनाई जाएगी. यह पर्व…

Last Updated: September 16, 2026 15:48:13 IST

‘लेडी सुपरस्टार’ का 38 साल पुराना गाना, जो आज भी शादी-पार्टियों की है शान, अनु मलिक की आवाज नाचने पर करती है मजबूर

Evergreen Bollywood Songs: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी को लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. एक समय था,…

Last Updated: September 16, 2026 15:42:59 IST

भाग्यश्री की गणपति आरती ने सांगली में शाही परिवार में विवाद; पिता बोले, ‘आदित्यराज ही एकमात्र उत्तराधिकारी…’

अभिनेत्री भाग्यश्री की सांगली स्थित अपने परिवार के गणपति उत्सव में वापसी ने परंपरा, उत्तराधिकार…

Last Updated: September 16, 2026 15:37:10 IST

Agra: ‘मेरी पत्नी मुझे पीटती है’: दो पति पहुंचे आगरा पुलिस स्टेशन, अपनी पत्नियों से सुरक्षा करने की लगाई गुहार

दो पति अपनी पत्नियों से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आगरा के एकता पुलिस स्टेशन…

Last Updated: September 16, 2026 15:14:28 IST

Bigg Boss 20: 5 महीने में क्यों टूटी शादी, ईशा रिखी ने खोली बादशाह की पोल; आखिर कैसे धोखा देते हुए पकड़े गए सिंगर?

Bigg Boss 20: ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 में पुराने रिश्ते को लेकर बात…

Last Updated: September 16, 2026 15:13:50 IST