<
Categories: देश

भाजपा में शामिल हुए 7 RS सांसदों को राज्यसभा के सभापति की मंजूरी, यहां देखें BJP के सभी 113 सदस्यों की लिस्ट

Bhartiya Janta Party 113 Rajya Sabha Member: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के शामिल होने से राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की संख्या 113 हो गई है.

Bhartiya Janta Party 113 Rajya Sabha Member: उच्च सदन यानी राज्यसभा में  अब भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की संख्या 113 हो गई है.  राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के भाजपा में शामिल होने बाद राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है. राघव चड्ढा समेत कई आम आदमी पार्टी के नेता 24 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुए थे. राज्यसभा के सभापति ने राघव चड्ढा और AAP के दूसरे बागी नेताओं के BJP में विलय को दे मजूंरी दी है. 

यहां पर बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल से मुलाक़ात की. इसके बाद अब राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के AAP छोड़ने और BJP में शामिल होने के कुछ दिनों बाद राज्यसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है. 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राज्यसभा के सभापति द्वारा इस विलय को मंज़ूरी दिए जाने की घोषणा की जानकारी दी गई है. वहीं, किरेन रिजिजू ने AAP पर निशाना साधते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले NDA में आपका स्वागत है और ‘टुकड़े-टुकड़े’ INDI गठबंधन को अलविदा. 

किरेन रिजिजू ने की राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों की तारीफ

इस तरह राघव चड्ढा और AAP छोड़ने वाले छह अन्य नेताओं के नाम अब राज्यसभा में BJP के 113 सांसदों की सूची में शामिल हो गए हैं. किरेन रिजिजू ने BJP में शामिल हुए नए सदस्यों की जमकर तारीफ़ की और कहा कि उन्होंने कभी भी असंसदीय आचरण नहीं किया. राघव चड्ढा ने पिछले दिनों AAP पर हमला किया था. इसके साथ ही एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने उस पार्टी को छोड़ने की वजहें बताईं थीं.

कीमती 15 साल दिए AAP को

राघव चड्ढा के मुताबिक, उन्होंने इस पार्टी को अपनी जवानी के 15 सबसे अहम साल दिए. किन अब यह पार्टी वैसी नहीं रही. आपको अपना काम करने से संसद में बोलने से रोका जाता है. यह पार्टी अब कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंस गई है जो सिर्फ़ अपने फ़ायदे के लिए काम करते हैं. मुझे लगा कि मैं गलत पार्टी में सही इंसान हूं. यहां पर बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इस विलय को कोर्ट में चुनौती दी है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST