<

Aurangabad Rape Case: लड़की को घर ले गया शख्स, बनाया हवस का शिकार, रोते हुए कमरे में मिली, कई महिलाओं से है अवैध संबंध

Aurangabad Rape Case Update: सिमरा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में आरोपी के चरित्र को लेकर गंभीर खुलासे हुए हैं. पता चला है कि वह पूर्व में भी कई महिलाओं का शोषण कर चुका है.

Bihar Rape Case: औरंगाबाद में सिमरा थाना पुलिस ने 11 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के चंदेल बिगहा निवासी सुनील कुमार (36), पिता डोमन राम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी न केवल इस घटना में संलिप्त था, बल्कि वह आदतन अपराधी है और क्षेत्र की कई अन्य महिलाओं के साथ भी उसके अवैध संबंध होने की बात सामने आई है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को वह अपने पति के साथ गेहूं की कटनी करने खेत पर गई थी. देर शाम जब वे घर लौटे, तो उनकी नाबालिग पुत्री लापता थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो 25 अप्रैल को परिजनों को सूचना मिली कि बगल के गांव का सुनील कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया है और उसे दिल्ली भगाने की योजना बना रहा है.

बंद कमरे से रोती हुई मिली पीड़िता

सूचना मिलते ही परिजन पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंचे. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा खुला, तो नाबालिग अंदर रोती हुई मिली. पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि सुनील ने उसे बंधक बनाकर रखा था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. 

लोकलाज के कारण चुप थीं कई महिलाएं

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में आरोपी के चरित्र को लेकर गंभीर खुलासे हुए हैं. पता चला है कि वह पूर्व में भी कई महिलाओं का शोषण कर चुका है, लेकिन सामाजिक लोकलाज और डर के कारण किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST