नशेड़ी दूल्हे को सबक सिखाने के बाद दुल्हन ने अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि दूल्हा शराब ने नशे में स्टेज पर चढ़ा और देखते ही देखते गिर पड़ा. इससे पहले दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड हो रही थी, जिसके पूरा ना होने पर ये पूरा कांड सामने आया और दूल्हे को अस्पताल ले जाने के बहाने शादी स्थल से ले गए. ऐसे में दहेज के लालची बारातियों की ऐसी खातिर हुई कि आप भी दंग रह जाएंगे.
नशेड़ी दूल्हे को स्कॉर्पियो नहीं, खुराक मिली: पहले दुल्हन ने दिखाया ठेंगा, फिर हुई बारात की ऐसी खातिरदारी....
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बेची की जिंदगी बर्बाद होते-होते बच गई.नशे में धुत दूल्हे ने स्टेज पर अपना असली चेहरा दिखा दिया. फिर क्या, दुल्हन की आंखें खुल गईं और दूल्हे समेत बारातियों का दहेज का नशा एक बार में उतर गया. दरअसल मामला हापुड़ जिले का है, जहां गाजियाबाद का दारुबाज दूल्हा बारातियों के साथ दुल्हन लेने पहुंचा. शादी की रस्मों के लिए दूल्हा जैसे ही स्टेज पर जाके खड़ा हुआ, वैसे ही उसकी तबियत बिगड़ी और अचानक बेहोश हो गया. ये मामला दिखने में जितना आसान है, इसके पीछे की कहानी उतनी ही हैरान कर देने वाली है.
सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हन रोते हुए दूल्हे के साथ बिताए उन दो पलों की आपबीती सुना रही है.इस वीडियो में दुल्हन बता रही है कि उसकी जिंदगी बर्बाद होते-होते बच गई. दुल्हन ने बताया कि दूल्हे ने शराब पी हुई थी और स्टेज पर वरमाला से तुरंत पहले दुल्हन के सामने उसका ब्लड प्रेशर हाई हुआ. ऐसे में उसकी बत्तीसी भिंच गई और दूल्हा स्टेज पर ही गिर पड़ा.
इधर दूल्हे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दूसरी तरफ दुल्हन पक्ष ने पूरी बारात को बंधक बना लिया. दुल्हन ने बताया कि बात सिर्फ इतनी सी नहीं, दूल्हे का पक्ष दुल्हन के परिवार से स्कॉर्पियो और दहेज की डिमांड कर रहे थे, जबकि दुल्हन के परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक छोटी गाड़ी का इंतजाम किया था. ये बात दूल्हे को पसंद नहीं आई और वो शराब पीकर स्टेज पर आया.
हापुड़ की दुल्हन ने बताया कि उसके परिवार पर लगातार दहेज का दवाब बनाया जा रहा था, डिमांड पूरी नहीं हुईं तो शादी में मारपीट भी हुई. इस मामले में दुल्हन के परिवार का आरोप है कि दूल्हा शराब का नशा करता था, उसे शारीरिक समस्याएं भी थीं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Weather Update 10 October 2026: मौसम विभाग ने जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर,…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने आठवें…
Jantar Mantar Gen Z Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने 250 से ज्यादा…
Petrol Diesel Price Today 10 October 2026: राजधानी दिल्ली में आज डीज़ल की कीमत ₹95.20…
Delhi Protest Traffic Diversion:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से रेलवे स्टेशन,…
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…