Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में हत्या कर दी गई. उसको न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.
मर्डर केस
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हत्या के मामले को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. बच्चे की हत्या के विरोध में और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रामनगर प्रखंड की मठिया पंचायत के मेघवल गांव में कैंडल मार्च निकाला गया. कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह के नेतृत्व में निकले इस मार्च में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शिबू को श्रद्धांजलि दी और हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
ग्रामीणों ने मार्च के दौरान शिबू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस घटना से गांव के लोग दुखी हैं. साथ ही, उनमें इस बात को लेकर नाराजगी है कि एक मासूम बच्चे की जान चली गई. ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह ने घटना को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि 13 वर्षीय शिबू को स्कूल से अगवा किया गया और महज 20 हजार रुपये के लिए उसकी हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में सरकार और प्रशासन को कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.
जयेश मंगल सिंह ने मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला, तो इस मामले को लेकर इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा. कैंडल मार्च के जरिए ग्रामीणों ने शिबू को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की. लोगों ने मामले में जल्द कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई.
ये भी पढ़ें: रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…