Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > 13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में हत्या कर दी गई. उसको न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

Written By:
Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हत्या के मामले को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. बच्चे की हत्या के विरोध में और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रामनगर प्रखंड की मठिया पंचायत के मेघवल गांव में कैंडल मार्च निकाला गया. कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह के नेतृत्व में निकले इस मार्च में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शिबू को श्रद्धांजलि दी और हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

ग्रामीणों ने मार्च के दौरान शिबू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस घटना से गांव के लोग दुखी हैं. साथ ही, उनमें इस बात को लेकर नाराजगी है कि एक मासूम बच्चे की जान चली गई. ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

20 हजार रुपये के लिए हत्या का आरोप

कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह ने घटना को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि 13 वर्षीय शिबू को स्कूल से अगवा किया गया और महज 20 हजार रुपये के लिए उसकी हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में सरकार और प्रशासन को कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

जयेश मंगल सिंह ने मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला, तो इस मामले को लेकर इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा. कैंडल मार्च के जरिए ग्रामीणों ने शिबू को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की. लोगों ने मामले में जल्द कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई.

ये भी पढ़ें: रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

MORE NEWS