MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछछ लोग मस्जिद के सामने तलवारें लहरा रहे हैं. इसी बीच एक व्यक्ति बंदूक निकालकर हवाई फायरिंग करता है.
दमोह वायरल वीडियो
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया में देवी विसर्जन जुलूस के दौरान जामा मस्जिद के पास हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना के संबंध में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है. देवी विसर्जन के दौरान निकाला जा रहा जुलूस जब हिंडोरिया की जामा मस्जिद के पास पहुंचा, तो वहां अखाड़े के लोग जय श्रीराम के नारे लगाते और तलवारें लहराते नजर आए. इसी दौरान एक व्यक्ति बंदूक जैसी वस्तु से हवा में फायरिंग करता दिखाई दिया. वायरल वीडियो में फायरिंग के बाद धुआं उठता हुआ भी नजर आ रहा है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर के मुताबिक, वीडियो में नगर की मस्जिद के पास देवी विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक बंदूक जैसी वस्तु से हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.
हिंडोरिया के थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है. इसके अलावा, घटना के संबंध में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…
Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…
Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…
Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…