<
Categories: बिहार

Bakhtiyarpur fire accident: आरती की थाली से पर्दे में लगी आग, देखते ही देखते घर बना आग का गोला, तीन की मौत

Bakhtiyarpur fire accident: बिहार के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शिव चर्चा के बाद आरती खत्म होने के कुछ देर बाद घर में आग लग गई. हादसे में पंकज कुमार की पत्नी रीमा, मां गीता देवी और छह महीने की बच्ची आस्था की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने दमकल की बड़ी गाड़ियों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bakhtiyarpur fire accident: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके में धार्मिक आयोजन के बाद हुए अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पंकज कुमार के घर में शिव चर्चा के बाद आरती हुई थी. आरती समाप्त होने के बाद सभी लोग प्रसाद लेकर चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद घर के पर्दे में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में पंकज कुमार की पत्नी, मां और छह महीने की मासूम बच्ची की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई.

छत से लौटे तो धधक रहा था घर

पंकज कुमार के मुताबिक, आरती खत्म होने के बाद घर आए लोग प्रसाद लेकर चले गए थे. इसके बाद वह किसी काम से छत पर चले गए. जब कुछ देर बाद नीचे लौटे तो घर में आग लगी हुई थी. आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि अंदर मौजूद परिजनों को बचाने का मौका नहीं मिल पाया. पंकज ने अपने बेटे के साथ किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की.

एक-दूसरे को पकड़े मिले तीनों शव

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग बुझने के बाद घर के अंदर तीनों मृतक एक ही स्थान पर मिले. बताया जा रहा है कि तीनों एक-दूसरे को पकड़े हुए थे. इस दृश्य ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया. मृतकों की पहचान पंकज कुमार की पत्नी रीमा (45), उनकी मां गीता देवी (70) और छह महीने की मासूम आस्था के रूप में हुई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है.

दमकल की व्यवस्था पर भी उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बख्तियारपुर में दमकल की बड़ी गाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि अगर मौके पर बड़ी दमकल गाड़ी समय पर पहुंचती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और शायद कुछ लोगों की जान बच सकती थी. एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बख्तियारपुर में दमकल की बड़ी गाड़ियों का इंतजाम किया जाएगा. हादसे के बाद दमकल व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है.

अस्पताल में गूंजती रही चीख-पुकार

तीन लोगों की मौत की खबर के बाद अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में आरती की थाली से पर्दे में आग लगने की बात सामने आई है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारण और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST