<
Categories: बिहार

शादी समारोह के चंद घंटों में क्या हुआ, जो घसीटकर ससुराल लाया पति, कर दिये दो कत्ल

बिहार के बेतिया जिले में एक गर्भवती महिला की हत्या की खबर मिली है. कहा जा रहा है कि महिला अपनी बहन की शादी में शामिल होने आई थी, जहां से उसका पति जबरन उसे ले गया. इसके बाद मायके वालों को उसकी मौत की खबर मिले.

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पटना में तैनात 27 वर्षीय महिला कांस्टेबल की मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने महिला के पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं ससुराल के अन्य सदस्य फरार चल रहे हैं. जानकारी के अनुसार, ये घटना बेतिया जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव की है. मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान संकेशी कुमारी के तौर पर हुई है, जो पटना में पोस्टेड थीं. 

साली की शादी में पहुंचकर जबरन ले गया पति

संकेशी अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके गई थीं. बुधवार सुबह शादी संपन्न होने के बाद लगभग 7 बजे संकेशी का पति सुजीत कुमार उसके मायके पहुंचा था. वो वहां पहुंचकर अपनी पत्नी को गाली गलौज करते हुए जबरन अपनी पत्नी को घसीटकर ससुराल ले आया. इसके बाद उसी रात को उसके मायके वालों को सूचना मिली कि संकेशी ने आत्महत्या कर ली है. जब परिजन संकेशी के ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि संकेशी के गले पर निशान थे. इसके अलावा मौके पर संकेशी के पति को छोड़कर बाकी सभी फरार हो चुके थे. 

एक साल पहले ही की थी लव मैरिज

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि संकेशी ने 7 मार्च 2025 को सुजीत से लव मैरिज की थी. जब उसकी मौत हुई, तब वो 4 महीने की गर्भवती थी. महिला के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वहीं दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST