<
Categories: बिहार

‘वो मेरा प्रेमी…’ पत्नी के साथ दूसरा लड़का देख भड़का पति, भागलपुर रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की को झगड़ा करते देखा जा सकता है. दोनों पति-पत्नी हैं और आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी को किसी और के साथ जाते देखा, जिसके कारण ये विवाद हुआ.

Bihar Viral Video: बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती के बीच बहस और विवाद होता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर एक पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई. इस दौरान महिला लगातार सफाई देती नजर आई कि उसके साथ मौजूद युवक उसका प्रेमी नहीं बल्कि दोस्त है.

वायरल वीडियो में युवक महिला से सवाल करता दिखाई देता है कि अगर उसका कोई बॉयफ्रेंड है तो उसे पहले ही बता देना चाहिए था. इस पर महिला जवाब देती है कि उसने अपनी दोस्त साक्षी के बारे में बताया था लेकिन उसके पति ने इस बात को लेकर भी विवाद खड़ा कर दिया.

‘कोई बॉयफ्रेंड है तो बता दो…’

वीडियो में पति अपनी पत्नी से थाने चलने की बात कहता है. हालांकि, महिला थाने जाने से इनकार कर देती है. वह बार-बार कहती है कि उसके साथ मौजूद युवक उसका प्रेमी नहीं है. महिला का कहना है कि वह कई लोगों के साथ दोस्ती रखती है और उनके साथ आना-जाना होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति के साथ उसका कोई रिश्ता है. महिला ने कहा कि वह पहले भी अपने पति को इस युवक और अन्य दोस्तों के बारे में बता चुकी है लेकिन इसके बावजूद उसका पति शक करता है और विवाद खड़ा करता है.

पुलिस के पहुंचने पर भी जारी रही बहस

विवाद के दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंचती है. पुलिस महिला को शांत होकर बात करने की सलाह देती है. इस पर महिला कहती है कि उसका पति भी उसका साथ नहीं दे रहा है. महिला ने पुलिस के सामने दावा किया कि दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है और मामला कोर्ट में लंबित है. महिला का आरोप है कि पति उसके पुरुष और महिला दोस्तों से बातचीत करने को लेकर अक्सर विवाद करता है. उसका कहना है कि इससे पहले भी दोस्तों को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है.

शक करता है पति

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने दोस्तों से बातचीत करने को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया. महिला के मुताबिक, वह फिलहाल अपने मायके में भी अलग रह रही है. उसका कहना है कि उसके माता-पिता ने भी उसे ताने देकर घर से बाहर कर दिया. महिला ने दावा किया कि जब वह अपनी मौसी या मामी के घर जाती है, तब भी उसका पति इस बात को लेकर विवाद करता है. महिला का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में कई लोगों को दोस्त मानती है और उनके साथ आना-जाना होता है लेकिन पति हर बार उस पर शक करता है.

‘थाने नहीं जाएंगे, जो होगा कोर्ट में होगा’

वायरल वीडियो में पति लगातार महिला को थाने ले जाने की बात कहता नजर आता है. हालांकि, महिला इसका विरोध करती है. वह कहती है कि दोनों के बीच पहले से ही कानूनी मामला चल रहा है और जो भी फैसला होना है, वह कोर्ट में होगा. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST