<
Categories: बिहार

Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर मंडराया खतरा, पिलर की दीवार क्षतिग्रस्त, पूल का हिस्सा टूटकर लटका

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर खतरे के संकेत दिख रहे हैं. 17–19 पिलर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हैं और 19 नंबर के पास हिस्सा लटका हुआ है.

Vikramshila Setu: भागलपुर में गंगा नदी पर बने महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु पर खतरे की स्थिति बनती दिख रही है. पुल के 17, 18 और 19 नंबर पिलर की प्रोटेक्शन वॉल यानी सुरक्षा दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि 19 नंबर पिलर के पास सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे की ओर लटक गया है जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है. यह नुकसान मुख्य रूप से गंगा नदी के तेज बहाव और कटाव के कारण हुआ है.

मुख्य पिलर सुरक्षित, लेकिन खतरा बरकरार

स्थानीय लोगों के अनुसार 17 से 20 नंबर पिलरों के बीच नदी का दबाव लगातार बढ़ रहा है जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है. हालांकि फिलहाल पुल के मुख्य पिलर सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से चिंता बनी हुई है. प्रशासन और तकनीकी टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो भविष्य में पुल की संरचना पर भी असर पड़ सकता है.

पुल के स्ट्रक्चर में किसी डिफॉल्ट से किया इनकार

भागलपुर विक्रमशिला सेतु के नीचे एक फॉल्स दीवार के नदी में गिर जाने को लेकर पुल निर्माण निगम के अभियंताओं का एक दल द्वारा भागलपुर विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया गया इस संबंध में पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता,भागलपुर श्री ज्ञान चंद्र दास ने बताया कि विक्रमशिला सेतु के स्ट्रक्चर में किसी प्रकार का कोई डिफॉल्ट नहीं हुआ है। काम करने के दौरान पानी का दबाव कम करने हेतु फॉल्स दीवार  बनाया जाता है.

समय पर नहीं हट सकीं सुरक्षा दीवारें

पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद उस फॉल्स दीवार को तोड़कर हटा दिया जाना था।किसी कारण बस उन दीवारों उस समय नहीं तोड़ा जा सका। इनमें से कोई एक दीवार टूट गया है। जो दीवार खराब हो गया है।उसे तोड़कर हटा दिया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि फॉल्स दीवार पुल का हिस्सा नहीं होता है

Share
Published by

Recent Posts

काशी विश्वनाथ मंदिर में दिवाली पर दर्शन होंगे या नहीं? प्रशासन ने जारी किया बड़ा अपडेट, इतने घंटे बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath Temple: धनतेरस और दिवाली पर वाराणसी का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के…

Last Updated: November 3, 2026 16:25:46 IST

Orry-Sara Ali Khan Controversy: अमृता सिंह ने दी गालियां, सारा ने छोड़ा साथ…Orry ने खोला पुराना राज़; अब लेंगे बदला?

Orry-Sara Ali Khan Controversy: ओरी ने सारा अली खान और अमृता सिंह से बिगड़े रिश्तों…

Last Updated: November 3, 2026 16:08:44 IST

महंगे सोने ने बिगाड़ा खरीदारी का बजट, 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकती है भारत में मांग, जानें क्या है वजह

Gold price: सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में इसकी खरीदारी पर…

Last Updated: November 3, 2026 15:43:36 IST

Jesús de Miguel: 2-2 का चल रहा था स्कोर, तभी गोलकीपर से टकराया स्टार फुटबॉलर; खिलाड़ी की दर्दनाक मौत

Jesús de Miguel:  गेम के आखिरी मिनटों में जब स्कोर 2-2 था, तब डी मिगुएल…

Last Updated: November 3, 2026 15:35:36 IST

Bhay Season 2: फिर लौटेगा डर का खौफनाक खेल! करण टैकर लेकर आ रहे हैं Bhay का दूसरा सीजन, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery 2: 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' का दूसरा सीजन जल्द…

Last Updated: November 3, 2026 15:30:15 IST

‘हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह…’,वनडे से पहले कप्तान गिल ने ऐसा क्या कहा? सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS NZ: जसप्रीत बुमराह इस सीरीज़ में नहीं हैं, और हार्दिक पांड्या भी चोट…

Last Updated: November 3, 2026 15:39:27 IST