<
Categories: दिल्ली

Ghaziabad Pak Spy: स्पाई रैकेट का खुलासा, रेलवे स्टेशन पर लगाए थे CCTV कैमरा, 9 लोग गिरफ्तार

Ghaziabad Pak Spy: गाजियाबाद के कौशांबी जासूसी मामले में 5 नाबालिगों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यहां कुल 15 आरोपी पकड़े गए हैं. पाकिस्तानी आकाओं को जानकारी भेजते थे.

Ghaziabad Pak Spy: दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के कई क्षेत्रों की कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने और पाकिस्तान स्थित ‘हैंडलर्स’ के साथ जानकारी बताने के आरोप में नौ और लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिससे पिछले सप्ताह सामने आए कथित जासूसी मामले में गिरफ्तार संदिग्धों को मिलाकर कुल संख्या 15 हो गई है. पुलिस ने बताया है कि इस गिरोह ने कम से कम दो सौर ऊर्जा से चलने वाले, सिम कार्ड वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए थे.

पूछताछ में सामने आए अन्य संदिग्ध

बुधवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन से एक कैमरा हटाया गया है. पहली गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली कैंटोनमेंट स्टेशन पर भी इसी तरह का एक उपकरण बरामद कर जब्त हुआ. 14 मार्च को हुई छह गिरफ्तारियों के बाद अब नौ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. जिनमें पांच नाबालिग हैं. पुलिस ने बताया कि छह संदिग्धों से पूछताछ के दौरान ही अन्य संदिग्धों का पता चला. जांच को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है.

कहां के हैं आरोपी

आरोपियों में बिहार के विवेक राय (18),नेपाल के नागरिक गणेश गिरी (20), मेरठ के गगन कुमार प्रजापति (22) और जौनपुर के दुर्गेश निषाद (26) शामिल हैं. पांचों नाबालिगों की उम्र 15 से 17 साल के बीच की है और वे उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं. 14 मार्च को गिरफ्तार किए गए लोगों में गाजियाबाद से साने इरम (25), बिजनौर से सुहाई मलिक (23), बदांयू से शिवा वाल्मिकी (20), औरैया से राज वाल्मिकी (19) और शाहजहाँपुर से रितिक गंगवार (23) शामिल थे.

जांच में पाकिस्तानी कनेक्शन

पुलिस के मुताबिक, यह सूचना गश्ती के दौरान गश्त कर रहे कांस्टेबल विनेश चौधरी से मिली है. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के भोवापुर इलाके में कुछ संदिग्ध लोग दिल्ली कैंटोनमेंट क्षेत्र में सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं. आगे की जांच में पता चला कि तस्वीरें और वीडियो व्हाट्सएप के जरिए एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर पर भेजे गए थे, जिसके बदले में यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया गया था.

Share
Published by

Recent Posts

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में बारिश का कितना खतरा, ओस बनेगी गेम चेंजर?

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…

Last Updated: October 14, 2026 12:15:00 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 11:52:23 IST

Gautam Gambhir: कौन है गौतम गंभीर का पहला प्यार? जिसे न पाने का आज भी है भारतीय हेड कोच मलाल, इस वजह से आई थी दोनों के बीच दूरी

Gautam Gambhir: अब सवाल यह है कि गौतम गंभीर के पहले प्यार और 12वीं क्लास…

Last Updated: October 14, 2026 11:28:49 IST

Urea Price Fall In India: यूरिया की कीमतों में 10% तक गिरावट, रबी सीजन से पहले किसानों को राहत

Urea Price Fall In India: रबी सीजन से पहले भारत को यूरिया करीब 10% सस्ती…

Last Updated: October 14, 2026 11:07:13 IST

Dumka News: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर कर दी मासूम की हत्या, चोट के निशान से हुआ आरोपी का खुलासा

झारखंड में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति…

Last Updated: October 14, 2026 10:25:06 IST