<
Categories: बिहार

बिहार: गाय दिखाने के बहाने से, जबरन करा दी गई शादी, अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है पीड़ित

Bihar: पीड़ित युवक इंसाफ के लिए प्रशासन का चक्कर लगा रहा है. देखें मामले में लड़की पक्ष वालों का क्या कहना है. लड़की क्या कहती है.

Bihar: बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक को सिर्फ गाय देखने जाना भारी पड़ गया. खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कवेला पंचायत के डुमरिया खुर्द गांव निवासी युवक मन्नयम कुमार ने जबरदस्ती विवाह कराने और मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. आरोप यह है कि गांव के कुछ युवकों ने ने पीड़ित युवक को जबरदस्ती साजिश के तहत अगवा कर पिस्टल के बल पर पकड़कर उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करवा दिया जाता हैं. अब पीड़िता प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 29 जनवरी की है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना बिहार के एक ग्रामीण इलाके की है. पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक. 29 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही कमल कुमार राय उसे गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव लेकर जाता है.
इसके बाद उसे कई अलग‑अलग गांवों में घुमाते हुए सिराजपुर पहुंचाया जाता है. पीड़ित व्यक्ति बताता है कि मोबाइल चार्ज कराने के बहाने से उससे फोन ले लिया जाता है. और जब उसने घर लौटने की बात कही, तो वहां मौजूद 5 से 6 लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिस्टल सटाकर शादी करने का दबाव बनाने लगे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई.

लड़की वालों ने क्या कहा

पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक, मारपीट और दबाव बनाने के साथ बीच रात करीब 11 बजे उसका कुंदन कुमारी से जबरन विवाह करा दिया जाता है. इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचता है और युवक को मुक्त कराया गया.
लड़की पक्ष का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से और झूठा है. लड़की पक्ष का कहना है कि विवाह आपसी सहमति से हुई है और जबरन शादी कराने का आरोप का कोई मतलब नहीं है.
Share
Published by

Recent Posts

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST