<
Categories: बिहार

Bihar Chunav 2025 की तारीखों का हुआ एलान, 2 चरणों में होगा चुनाव

Bihar Election 2025: EC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर दी है और जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित होने वाली है.

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में एक बार फिर लोकतंत्र का महापर्व सजने जा रहा है. राज्य की सियासत में हलचल तेज है क्योंकि आज निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के साथ ही सूबे में राजनीतिक दलों के बीच चुनावी जंग का औपचारिक आगाज हो जाएगा. बिहार में चुनाव 6 नंवबर और 11 नवंबर को होगा चुनाव. नतीजे 14 नंवबर को आएंगे.

बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 38 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.42 करोड़ है, जिसमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14,000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं.

नामांकन प्रक्रिया पर दिया बड़ा बयान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अगर किसी का नाम छूट गया है तो उसे नामांकन प्रक्रिया से दस दिन पहले तक जोड़ा जा सकता है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा और आगे कोई नाम नहीं जोड़ा जाएगा. हाल ही में तीनों आयुक्तों समेत चुनाव आयोग की पूरी टीम ने बिहार का दौरा किया था. दौरे के दौरान सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया कि आज हम बिहार के सभी मतदाताओं और राजनीतिक दलों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे.

14 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में लगभग 7.43 करोड़ मतदाता हैं और लगभग 14 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे. मतदान केंद्र भूतल पर होंगे. प्रत्येक केंद्र पर 1,200 मतदाताओं का लक्ष्य है. बिहार में 40 आरक्षित सीटें हैं. SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को वितरित कर दी गई है. नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी.

2020 में हुई थे 3 चरणों में चुनाव

2020 में जब बिहार ने कोविड-19 महामारी की छाया में तीन चरणों में मतदान किया था, तब भी मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति गहरी निष्ठा दिखाई थी। उस कठिन समय के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा जिसमें बिहार बिना किसी बड़ी आपदा या प्रतिबंध के पूरी तरह सामान्य माहौल में वोट डालेगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब होगा लागू? कर्मचारियों में बढ़ती चिंता के बीच AITUC ने की ये बड़ी मांग

8वां वेतन आयोग: साल 2026 का तीसरा महीना चल रहा है और  कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

Last Updated: March 16, 2026 21:51:33 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: अचानक गिरा रूफटॉप शेड, मौके पर मची अफरा-तफरी; गाड़ियों को हुआ नुकसान

Ranchi Storm Rooftop Shed Collapse: दरअसल कडरू मेन रोड पर स्थित सोरोस बार के ओपन…

Last Updated: March 16, 2026 21:39:30 IST

Sovereign Wealth Fund: क्या है सॉवरेन वेल्थ फंड, ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अरब देशों का सरकारी पैसा भारत को बनाएगा सुपरपावर?

Iran-Israel War Impact: ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए आई बड़ी खबर! आखिर क्यों…

Last Updated: March 16, 2026 21:30:19 IST

44 हजार मेट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज, क्या सस्ती होगी गैस?

Shivalik Ship: देश भर में LPG संकट के बीच 44 हजार मेट्रिक टन एलपीजी लेकर…

Last Updated: March 16, 2026 21:26:42 IST

Hindu Nav Varsh 2026: हिन्दू नववर्ष के पहले दिन नीम खाने की क्या है परंपरा? इस बार कौन होगा राजा कौन बनेगा मंत्री

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष का पर्व भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता…

Last Updated: March 16, 2026 20:50:48 IST