<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: चुनावी तैयारियां तेज, पटना में 28 अगस्त से अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Bihar Chunav 2025: जैसै- जैसे बिहार में चुनाव की तारीखें नजदीक आ रहीं है,लोगों के साथ-साथ आला-अफसर भी सक्रिय हो गए हैं, आईए जानतें हैं चुनाव की नयी घोषणा के बारे में..

Bihar Election 2025: बिहार में संभावित अक्टूबर-नवंबर के महिनें में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है। पटना जिले में चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, जिले के 563 सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस संबंध में 28 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

DM ने दिए सख्त आदेश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पटना जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।डीएम ने बताया कि जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के 563 सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इन सभी पदाधिकारियों को 28 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें मतदान प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। डॉ. त्यागराजन ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कमजोर बस्तियों की पहचान करेंगे, जहां दबंग या बाहरी तत्व मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की कोशिश करते हैं। ऐसे मतदाताओं को प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिले के हर 10 बूथ पर एक सेक्टर पदाधिकारी तैनात

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पटना जिला प्रशासन ने बूथ स्तर तक सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पटना जिले में कुल 14 विधानसभा क्षेत्र और 5665 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं। हर 10 बूथ पर एक सेक्टर पदाधिकारी की तैनाती की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सके। हर पदाधिकारी के ऊपर यह जिम्मेदारी होगी कि सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (AMF) उपलब्ध हों। इसके अलावा, उन्हें मतदान केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार, पहुंच मार्ग का निरीक्षण, सुझाव देना, EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता फैलाना, आदर्श आचार संहिता का पालन कराना और मॉक पोल का संचालन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST