<
Categories: हरियाणा

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने पं. जयराम शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, बोले- उन्हीं के संस्कारों और मार्गदर्शन की बदौलत पांच बार क्षेत्र की सेवा करने का मौका मिला

हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने आज अपने पैतृक गांव राठीवास में अपने पिता स्वर्गीय पंडित जयराम शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

India News (इंडिया न्यूज), Former Education Minister Prof Ram Bilas Sharma : हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने आज अपने पैतृक गांव राठीवास में अपने पिता स्वर्गीय पंडित जयराम शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाने की प्रेरणा दी थी।

डित जयराम शर्मा का वर्ष 2008 में 104 वर्ष की आयु में निधन हुआ था

वे सदैव ईमानदारी और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करते थे। उन्हीं के संस्कारों और मार्गदर्शन की बदौलत उन्हें पांच बार क्षेत्र की जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सोच थी कि “किसान और गरीब खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। गांव समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा”, क्योंकि देश की 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है।
उल्लेखनीय है कि पंडित जयराम शर्मा का वर्ष 2008 में 104 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

भारी संख्या में समर्थक व गणमान्य लोग शामिल हुए

श्रद्धांजलि समारोह में प्रो. रामबिलास शर्मा की पत्नी बिमला शर्मा, भाई एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू, पुत्र गौतम शर्मा एडवोकेट, नवीन शर्मा, उर्मिला शर्मा, कोमल शर्मा सहित परिजन मौजूद रहे। इस मौके पर नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के पीआरओ राजेश यादव, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र यादव, व्यापारी नेता नरेश सेठ, गौड़ ब्राह्मण सभा के उपप्रधान रमेश कौशिक,  बिल्लू चेयरमैन सिलारपुर लीलाराम डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक, मुकेश शर्मा नंगल सिरोही, पूर्व सरपंच मलखान सिंह पाली, चेतन प्रकाश गौड़, अमित भारद्वाज पाली, मनोज ठेकेदार बेरी, सुरेश यादव कुराहवटा सहित भारी संख्या में समर्थक व गणमान्य लोग शामिल हुए।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST