<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: वोटिंग वाले दिन पछताना न पड़े, अभी चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जारी हुई नई वोटर लिस्ट से करीब 65 लाख नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत की, जिसमें मृतक मतदाता, डुप्लीकेट नाम और दूसरे स्थान पर शिफ्ट हुए लोगों को सूची से बाहर किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पारदर्शिता बरतने के कड़े निर्देश दिए और अब आयोग ने पूरी लिस्ट अपनी वेबसाइट व बूथ स्तर पर सार्वजनिक कर दी है। अब हर मतदाता आसानी से चेक कर सकता है कि उसका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।

Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जारी हुई वोटर लिस्ट ने लाखों लोगों को चौंका दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस लिस्ट से करीब 65 लाख नाम हटा दिए गए हैं। इससे लोगों में यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं उनका नाम तो मतदाता सूची से गायब नहीं हो गया। आयोग ने साफ किया है कि यह कटौती सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें उन्हीं नामों को हटाया गया है जो या तो डुप्लीकेट थे, मृतक मतदाता से जुड़े थे या फिर वे लोग थे जो स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं। लेकिन इतने बड़े पैमाने पर नाम हटने से लोगों में सवाल उठना लाजमी है।

SIR प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई SIR (Special Intensive Revision) के तहत की है। इसमें सभी बूथ और जिलों से फीडबैक लेकर ऐसे नाम चिन्हित किए गए जिनमें गड़बड़ियां थीं। हालांकि इस बड़े बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई और आयोग को पारदर्शिता बनाए रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि हर मतदाता को यह जानने का हक है कि उनका नाम क्यों हटाया गया। 14 अगस्त को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ निर्देश दिए कि जिन नामों को हटाया गया है, उनकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए और हर नागरिक को आसानी से यह डेटा मिल सके।

वेबसाइट और बूथ स्तर पर उपलब्ध होगी पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार चुनाव आयोग ने अब पूरी वोटर लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन जाकर यह चेक कर सकता है कि उसका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। इतना ही नहीं, पारदर्शिता के लिए आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि बूथ स्तर पर भी हटाए गए नामों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। हर बूथ पर एक लिस्ट लगाई जाएगी जिसमें यह साफ-साफ लिखा होगा कि किन मतदाताओं के नाम डिलीट किए गए हैं। साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में भी इसकी सॉफ्ट कॉपी रखी जाएगी। इस तरह अब हर नागरिक आसानी से चेक कर सकता है कि वह आगामी चुनाव में वोट डाल पाएगा या नहीं।

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज से हार के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी; ऐसी दिख सकती है प्लेइंग-11

IND VS WI: तीसरे टी20I में भी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसे…

Last Updated: October 11, 2026 16:52:38 IST

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST