<
Categories: बिहार

JDU या RJD! कौन होगा पिपरा सीट का हकदार? जानिये कैसा है इसका चुनावी इतिहास

Seat Samikaran: बिहार की विधानसभा सीटों में से आज हम बात करेंगे पिपरा विधानसभा सीट पर. 2020 में इस सीट पर जेडीयू के रामबिलास कामत ने जीत दर्ज की थी.

Bihar Chunav 2025: बिहार के सुपौल जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं जिनमे निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (एससी) और छातापुर शामिल हैं. इनमें से पिपरा विधानसभा सुपौल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. सुपौल लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 सीटें आती हैं, जिनमें से 5 सुपौल जिले की और 1 मधेपुरा जिले की है. पिपरा विधानसभा सीट का गठन 2008 के परिसीमन के बाद हुआ था. अब तक इस सीट पर केवल तीन चुनाव हुए हैं. इसमें से दो बार जदयू और एक बार राजद ने जीत हासिल की है. सुपौल जिला करीब 2425 वर्ग किमी में फैला है, जिसमें 11 ब्लॉक, 181 पंचायत और 1 नगर निगम शामिल है. जिले की आबादी करीब 22 लाख 29 हजार है. खास बात यह है कि बिहार में दो पिपरा सीटें हैं जिनमे एक सुपौल जिले में और दूसरी पूर्वी चंपारण जिले में.

2010: जदयू की सुजाता देवी की जीत

पिपरा सीट से पहला चुनाव 2010 में हुआ. इसमें जदयू की सुजाता देवी ने जीत दर्ज की. उन्होंने लोजपा के दीनबंधु यादव को 14,686 वोटों से हराया.  दौरान उन्होंने इस सीट पर कमाल कर दिया और लोजपा को करारी मात दी. इस दौरान सुजाता देवी (जदयू) को 44,883 वोट मिले. वहीं दीनबंधु यादव (लोजपा) को 30,195 वोट मिले और निर्दलीय दिलेश्वर कामैत को 19,298 वोट. ऐसे में उन्होंने इस सीट से एक अच्छी जीत दर्ज की. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिलेश्वर कामैत बाद में राजनीति में सक्रिय हुए और 2019 में सुपौल से सांसद बने.

2015: राजद को बड़ी बढ़त

दूसरे चुनाव में यानी 2015 में, यह सीट राजद के खाते में गई. जी हां राजद के यदुबंश कुमार यादव ने भाजपा के विश्व मोहन कुमार को हराकर जीत दर्ज की.वहीं यदुबंश कुमार यादव (राजद) को इस चुनाव में 85,944 वोट मिले. इस दौरान विश्व मोहन कुमार (भाजपा) को 49,575 वोट मिले. वहीं महेंद्र साह (बसपा) को 4,204 वोट मिले. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस चुनाव में अंतर काफी बड़ा रहा. राजद उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंदी को 36,369 वोटों से गहरी मात दी थी.

2020: जदयू की वापसी

वहीं फिर 2020 के चुनाव में राजद और जदयू अलग-अलग लड़े. इस बार जदयू के रामबिलास कामत ने जीत दर्ज की. उन्होंने राजद के विश्व मोहन कुमार को बुरी तरह पछाड़ा. वहीं आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस चुनाव में रामबिलास कामत (जदयू) को 82,388 वोट मिले.  जबकि विश्व मोहन कुमार (राजद) को 63,143 वोट मिले. वहीं शकुंतला प्रसाद (लोजपा) को 5,660 वोट मिले. इस तरह 2020 में पिपरा सीट पर जदयू की वापसी हुई.

कुल मिलाकर, पिपरा विधानसभा सीट पर अब तक तीन चुनाव हुए हैं और हर बार अलग चेहरा विजेता बनकर सामने आया है. अब देखना ये है कि इस बार क्या होता है? 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST