Human Trafficking Racket: मधेपुरा पुलिस ने देह व्यापार रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है.
Madhepura Police Busted Prostitution Racket: 3 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं 11 युवतियां
Bihar Madhepura Police Busted Human Trafficking Racket: बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर मुखबिर की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ऐसे देह व्यापार रैकेट का खुलासा करते हुए लड़के-लड़कियां समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में संचालक भी शामिल है. बताया जा रहा है कि काफी समय से यहां पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था. इस बीच पुलिस को शिकायत भी मिली. इसके बाद खुफिया योजना बनाते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर कई आरोपियों को धर दबोचा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देह व्यापार के रैकेट का खुलासा करने के लिए पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची. बातचीत के दौरान शक होने पर मौके पर आरोपी भागने लगे तो पुलिस से सभी 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आगे की विधिक (कानूनी) कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है. प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
देह व्यापार के रैकेट के खुलासे का पूरा मामला मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की शिकायत पुलिस को मिल रही थी. इसके बाद पुलिस ने इसके खुलासे के लिए पूरा प्लान बनाया. छापेमारी सिंहेश्वर से बिरैली बाजार जाने बाली सड़क के रोड नंबर 18 के पास की गई. पुलिस सादी वर्दी में कमरे में घुसी तो सामने 11 युवतियों 3 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आईं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा ‘नया सवेरा’ अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत ऐसे अनैतिक और आपराधिक कृत्य के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार के निर्देश पर एक टीम बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इस ऑपरेशन में मधुबनी की एनजीओ ‘बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र’ का भी सहयोग लिया गया. सबसे पहली इसी केंद्र के पास देह व्यापार की शिकायत मिली थी.
स्थानीय पुलिस की मानें तो देह व्यापार के खिलाफ यह कार्रवाई बेहद गोपनीय अंदाज में की गई. इस ऑपेशन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय रणनीति अपनाई. इसके लिए तीन डीएसपी समेत पुलिस टीम के कई जवान सादी वर्दी में पहले ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुष्टि होते ही अचानक छापेमारी की गई. बताया जा रहा है कि पुलिस के छापे के बाद मौके पर मौजूद युवतियां खेतों की ओर भागने लगीं, लेकिन मुस्तैद महिला और पुरुष पुलिस बल की टीम ने घेराबंदी के कारण सभी को पकड़ लिया गया.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने तलाशी के दौरान मौके पर भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हैं. इसके साथ ही एक पल्सर एनएस बाइक को भी जब्त किया गया है. इस अभियान में एसटीएफ का अहम रोल रहा. छापेमारी टीम में एएसपी प्रवेंद्र भारती और मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन सहित कई पुलिस पदाधिकारी और दर्जनों जवान शामिल थे.
India's Got Latent: मुझे अजनबियों से कई कॉल और मैसेज आ रहे थे. मुझे एहसास…
Gold Ka Bhav Aaj Kya Hai 9 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर…
PM Modi on Women Reservation: महिला आरक्षण बिल पर संसद से लेकर सड़क तक बहस…
MP Crime News: प्रेम प्रसंग के बढ़ते मामले अब जान का खतरा बढ़ता जा रहा…
Pregnancy Test: शादी के कुछ समय बाद कपल फैमिली प्लानिंग में लग जाते हैं. इसके…
Dhurandhar 2 OTT Release Date: क्रिकेट फैन्स और अन्य दर्शक फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…