Pregnancy Test: शादी के कुछ समय बाद कपल फैमिली प्लानिंग में लग जाते हैं. इसके बाद जैसे ही फीमेल पार्टनर के पीरियड मिस होते हैं, कपल खुश हो जाता है और महिला जल्दबाजी में प्रेग्नेंसी टेस्ट कर लेती हैं. ऐसे में पॉजिटिव रिजल्ट न आने वे मायूस हो जाती हैं. लेकिन, ऐसा नहीं कि आपका रिजल्ट पॉजिटिव नहीं हो सकता है. आइए जानते हैं कि, पीरियड डेट मिस होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए? इस बारे में बता रही हैं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमृता साहा-
जानिए, पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करने से सही रिजल्ट मिलेगा. (Canva)
Pregnancy Test: शादी के बाद प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए सबसे सुखद एहसास होता है. कुछ समय बाद कपल फैमिली प्लानिंग में लग जाते हैं. जब एक कपल प्रेग्नेंसी प्लान करता है, तो वह सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहता है. वह कपल गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार करता है. इसके बाद जैसे ही फीमेल पार्टनर के पीरियड मिस होते हैं, कपल खुश हो जाता है और महिला जल्दबाजी में प्रेग्नेंसी टेस्ट कर लेती हैं. ऐसे में पॉजिटिव रिजल्ट न आने वे मायूस हो जाती हैं. लेकिन, ऐसा नहीं कि आपका रिजल्ट पॉजिटिव नहीं हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि आप पीरियड्स मिसिंग के सही दिन टेस्ट करें. डॉक्टर कहती हैं कि, पीरियड डेट मिस होते ही कभी भी प्रेग्नेंसी टेस्ट नहीं करना चाहिए. जल्दबाजी में टेस्ट करने से प्रेग्नेंसी रिजल्ट नेगेटिव आ सकता है. अब सवाल है कि आखिर, पीरियड डेट मिस होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए? पीरियड डेट मिस होने के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी रिजल्ट क्यों आ सकता निगेटिव? इस बारे में India News को बता रही हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमृता साहा-
डॉ. अमृता साहा कहती हैं कि, पीरियड मिस होते ही टेस्ट करने पर प्रेग्नेंसी रिजल्ट नेगेटिव आ सकता है. इसका मुख्य कारण यह है कि, शुरुआत के दिनों में hCG हार्मोन का स्तर कम रहता है. इससे प्रेग्नेंसी का सही पता नहीं चल पाता है. इसलिए प्रेग्नेंसी का सटीक रिजल्ट जानने के लिए आपको सही समय पर टेस्ट करना बहुत जरूरी होता है.
डॉ. अमृता साहा बताती हैं, ‘पीरियड डेट मिस होने के 6 से 7 दिन बाद आप प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं. अगर आपने रिलेशन बनाया है और पीरियड डेट मिस हो गई है, तो इसके 7 से 7 दिन बाद टेस्ट करवाना सही माना जाता है. दरअसल, इस समय तक शरीर में hCG हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. इसलिए इन दिनों में प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिजल्ट सटीक आने की संभावना ज्यादा रहती है.
अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं और पीरियड डेट मिस हो गई है, तो कम से कम 6 दिन इंतजार करें और इसके बाद ही यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट करें. सबसे पहले आप घर पर यूरिन से प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं. अगर प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें. डॉक्टर दोबारा से प्रेग्नेंसी की जांच कर सकते हैं और अगर रिजल्ट पॉजिटिव आता है, तो महिला को समय-समय पर जांच के लिए बुलाया जा सकता है. साथ ही, आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम आदि के सप्लीमेंट्स खाने की सलाह दी जा सकती है.
अगर आप घर पर प्रेग्नेंसी किट से टेस्ट कर रही हैं, तो सुबह का पहला यूरिन सबसे बेहतर होता है. इस दौरान hCG हार्मोन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे परिणाम सही निकलता है. अगर पीरियड डेट मिस होने के एक सप्ताह बाद प्रेग्नेंसी नेगेटिव आती है, लेकिन पीरियड फिर भी नहीं हुआ तो 3 से 5 दिन बाद टेस्ट दोबारा करें.
डॉक्टर कहती हैं कि, पीरियड मिस होने का मतलब हर बार प्रेग्नेंसी नहीं होता है. कभी-कभी हार्मोनल बदलाव और तनाव की वजह से भी मासिक धर्म चक्र अनियमित हो जाता है. इसकी वजह से पीरियड में देरी हो सकती है.
Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…