<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: तेजस्वी, तेजप्रताप या सम्राट चौधरी कौन मारेगा बाजी? जानिये VIP सीटों का क्या हैं हाल

Bihar Assembly Election: आज बिहर चुनाव के पहले चरण का मतदान है, इस पर जानिए कि पहले चरण के चुनाव में VIP सीटों का क्या हाल है.

Bihar Election 2025 VIP Seats Status: बिहार में आज, गुरुवार को विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है. सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर 1 बजे तक 42.31% तक पहुंच चुका है. इस चरण में 121 सीटों पर जनता अपने प्रतिनिधि चुन रही है, जबकि बाकी 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा। पूरे चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग में कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है, कहीं राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है, तो कहीं नए चेहरों और चर्चित हस्तियों की साख.आइए एक नज़र डालते हैं बिहार की VIP सीटों पर अब तक के मतदान और प्रमुख उम्मीदवारों पर

राघोपुर – 43.31% मतदान

राघोपुर सीट पर सियासी तापमान सबसे ज्यादा है। यहां राजद के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार से है। यह सीट यादव परिवार की परंपरागत सीट रही है और हर चुनाव में चर्चा का केंद्र बनती है।

महुआ – 40.41% मतदान

महुआ सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। तेज प्रताप यादव, जो हाल ही में राजद से निष्कासित किए गए थे, अब मौजूदा राजद विधायक मुकेश रौशन को चुनौती दे रहे हैं। तेज प्रताप के लिए यह चुनाव राजनीतिक अस्तित्व की परीक्षा माना जा रहा है।

अलीनगर – 37.50% मतदान

अलीनगर सीट इस बार सुर्खियों में है क्योंकि यहां भाजपा ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारा है। ठाकुर अपनी लोकप्रियता और युवा छवि के दम पर लंबे समय से राजद के कब्जे वाली इस सीट को जीतने की कोशिश में हैं।

छपरा – 39.57% मतदान

छपरा में इस बार भोजपुरी फिल्मों की चमक चुनावी मैदान में उतर चुकी है। खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर मैदान में हैं, जबकि जन सुराज पार्टी से गायक-राजनेता रितेश पांडे करगहर से ताल ठोक रहे हैं। यह सीट भोजपुरिया मतदाताओं के उत्साह से गर्माई हुई है।

लखीसराय – 44.20% मतदान

लखीसराय से राज्य के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। यह सीट एनडीए के लिए प्रतिष्ठा का प्रतीक मानी जा रही है।

तारापुर – 44.35% मतदान

तारापुर सीट पर एनडीए की ओर से सम्राट चौधरी मैदान में हैं। यह सीट इस बार भाजपा की रणनीति के केंद्र में है क्योंकि इसे संगठनात्मक मजबूती की कसौटी माना जा रहा है।

सीवान – 40.19% मतदान

सीवान सीट पर पहली बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला राजद के वरिष्ठ नेता अवध चौधरी से है। यह सीट पारंपरिक रूप से राजनीतिक रूप से संवेदनशील मानी जाती है।

 मोकामा – 41.78% मतदान

मोकामा सीट पर मुकाबला बाहुबल और राजनीति के बीच फंसा हुआ है। यहां जेल में बंद जदयू नेता अनंत सिंह और राजद समर्थित सूरजभान सिंह की पत्नी आमने-सामने हैं। एक जन सुराज कार्यकर्ता की हत्या के बाद यह सीट और भी चर्चाओं में आ गई है।

NDA और महागठबंधन में है मुख्य मुकाबला

बिहार चुनाव 2025 में सीधी टक्कर एनडीए और महागठबंधन के बीच है. NDA में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं. महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), और वामदलों का गठजोड़ (CPI, CPI-ML, CPI(M)) शामिल है. इस बार NDA ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा स्पष्ट नहीं किया है, जबकि महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना नेता घोषित किया है. NDA राज्य में नीतीश कुमार के 20 साल के शासन और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को जनता के सामने उपलब्धि के रूप में पेश कर रहा है. वहीं, महागठबंधन बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच उतर रहा है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब होगा लागू? कर्मचारियों की सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी?

8वां वेतन आयोग: साल 2026 का तीसरा महीना चल रहा है और  कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

Last Updated: March 16, 2026 22:06:20 IST