<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: स्कूल से लेकर बैंक तक, वोटिंग के दिन क्या-क्या रहेगा बंद? जानें पूरी डिटेल

Bihar Polling Day Holiday: कल से  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो जाएंगी, ऐसे में आप भी जान लें की कल चुनाव को लेकर क्या- क्या बंद रहेगा.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव 205 (Bihar Election 2025) के पहले चरण का मतदान 6 नंवबर यानी कल होगा, ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि चुनाव वाले दिन स्कूल, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे या नही, तो जवाब है, जी हां बंद रहेंगे.  इस सवाल का जवाब खुद चुनाव आयोग ने दिया है, ताकि कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित न रह जाए. दूसरे चरण का मतदान 11 नंवबर को होगा, वहीं, 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी.

मतदान के दिन की स्थिती

चुनाव के दिन राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा. इसका कारण यह है कि अधिकतर सरकारी कर्मचारी मतदान कार्यों में ड्यूटी पर तैनात रहते हैं या स्वयं वोट डालने जाते हैं. इसलिए, ये संस्थान आमतौर पर पूरे दिन बंद रहते हैं. वहीं निजी संस्थानों और कंपनियों को भी यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने कर्मचारियों को मतदान के दिन छुट्टी दें ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें. यदि किसी कंपनी या फैक्ट्री को पूरी तरह बंद करना संभव नहीं है, तो कम से कम कर्मचारियों को शिफ्ट के हिसाब से वोट डालने का समय देना अनिवार्य होगा.

सभी कर्मचारियों को सवेतन अवकाश (Paid Leave) का अधिकार

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि वोटिंग के दिन हर पात्र मतदाता को सवेतन अवकाश मिलेगा. यह प्रावधान जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135B में दिया गया है. इस कानून के अनुसार कोई भी नियोक्ता किसी कर्मचारी को मतदान के दिन काम पर आने के लिए बाध्य नहीं कर सकता. यदि कर्मचारी मतदान के लिए अवकाश लेता है, तो उस दिन का वेतन काटा नहीं जा सकता. इसका मतलब यह है कि चाहे आप सरकारी कर्मचारी, निजी कंपनी में कार्यरत हों, ठेका मजदूर हों या दैनिक वेतनभोगी हर किसी को यह अधिकार प्राप्त है.

कानून न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई

चुनाव आयोग ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई नियोक्ता या संस्था इस नियम का पालन नहीं करती है और अपने कर्मचारियों को वोट डालने से रोकती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा सकता है. लोकतंत्र में मतदान हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, इसलिए किसी को भी इस अधिकार से वंचित करना अपराध की श्रेणी में आता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 10:08:18 IST

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 10:28:01 IST