<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: सरकारी नौकरी से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, जानें NDA के Manifesto में क्या है खास?

Bihar NDA Manifesto: NDA ने बिहार चुनावों को लेकर अपना संयुक्त घोषणापत्र यानी Manifesto आज जारी किया है. ऐसे में आइए जानें कि इस बार NDA के घोषणापत्र में क्या खास रहने वाला है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब प्रचार अभियान अपने चरम पर है. गहमागहमी के इस माहौल में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना संयुक्त घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है. इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, और RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित गठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. गौरतलब है कि इससे पहले महागठबंधन ने 28 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी किया था.

क्या खास है इस घोषणापत्र (Manifesto) में?

NDA ने इस बार अपने घोषणापत्र (Manifesto) में रोजगार सृजन को मुख्य एजेंडा बनाया है. गठबंधन ने बिहार के युवाओं से वादा किया है कि राज्य में 1 करोड़ सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. साथ ही, हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे ताकि युवा तकनीकी और औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें. खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रत्येक प्रमंडल में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और एक ‘बिहार स्पोर्ट्स सिटी’ स्थापित की जाएगी. इसके अलावा, हर जिले में फैक्ट्री निर्माण, 10 नए औद्योगिक पार्क और 100 MSME पार्क खोलने की घोषणा भी की गई है.

महिलाओं के लिए नए अवसर

  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए NDA ने कई बड़े ऐलान किए हैं.
  • घोषणापत्र में कहा गया है कि महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता दी जाएगी.
  • इसके अलावा, 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनने का अवसर मिलेगा.
  • ‘मिशन करोड़पति’ के तहत महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

किसानों के लिए बड़ा तोहफा

  • किसानों को राहत देने के लिए घोषणापत्र में कई प्रावधान किए गए हैं.
  • PM किसान सम्मान निधि की राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 कर दी जाएगी.
  • इसी तरह, मत्स्यपालकों की सहायता राशि ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 की जाएगी.
  • NDA ने वादा किया है कि सभी फसलों के लिए MSP की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी और कृषि अवसंरचना (Agri Infrastructure) में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा.

शिक्षा और समाज क्षेत्र के लिए क्या है खास

  • शिक्षा के क्षेत्र में NDA ने ‘केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ देने का ऐलान किया है.
  • स्कूलों में पौष्टिक नाश्ता और मिड-डे मील को बेहतर बनाने की भी बात कही गई है.
  • अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय स्थापित होंगे, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹2,000 प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी.
  • EBC वर्ग के लिए ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता का भी वादा किया गया है.

मूलभूत सविधाओं के लिए क्या है खास?

  • NDA के घोषणापत्र के अनुसार, बिहार में 50 लाख नए पक्के मकान बनाए जाएंगे.
  • हर गरीब परिवार को मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा दी जाएगी.
  • इसके अलावा, ₹5,000 करोड़ से स्कूलों का कायाकल्प करने की योजना भी घोषणापत्र में शामिल है.

सड़क, रेल और चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा विजन

  • विकास की दृष्टि से NDA ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का भी खाका पेश किया है.
  • घोषणापत्र में 7 नए एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण और हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान किया गया है.
  • इसके अलावा, बिहार में विश्वस्तरीय मेडिसिटी स्थापित करने और पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण करने की योजना है.
  • आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मां जानकी की जन्मस्थली को ‘सीतापुरम’ के रूप में विश्वस्तरीय नगरी विकसित किया जाएगा.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST

Shahnawaz Hussain’s Son Wedding Guest List: कांग्रेस विधायक की बेटी बनी BJP के दिग्गज नेता की बहू! निकाह में जुटे बड़े नेता, जानें कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

Shahnawaz Hussain's Son Wedding Guest List: हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां…

Last Updated: October 27, 2026 13:21:33 IST

अब आएगा लॉरेंस का दिमाग ठिकाने! 200 सीरियल किलर और आतंकी; भारत की सबसे खतरनाक जेल में रहेगा गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…

Last Updated: October 27, 2026 12:34:45 IST

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…

Last Updated: October 27, 2026 12:13:31 IST

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 12:37:07 IST