<
Categories: देश

Sardar Patel की 150वीं जयंती पर Amit Shah ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर भी जमकर गरजे

Sardar Patel 150th Jayanti: भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस पर जमकर गरजे.

Amit Shah Tribute to Sardar Patel: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल के 150वीं जयंती पर भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही. इस दौरान ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी एकता दौड़ का आयोजन हुआ जिसका शुभांरभ शाह ने किया और कहा कि आज का दिन केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प का है. हमें सरदार साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर भारत को और मज़बूत बनाना है. दिल्ली से लेकर अहमदाबाद, पटना, भोपाल और गुवाहाटी तक लाखों युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया. उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए.

अंग्रेजों ने बांटा, पटेल ने जोड़ा भारत – शाह

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत सरदार पटेल को नमन करते हुए की, लेकिन जल्द ही उनका स्वर तीखा हो गया. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने भारत को एक किया, उसे उसी देश में सम्मान पाने के लिए 41 साल का इंतजार करना पड़ा. उस समय की कांग्रेस सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने में देरी की यह इतिहास का सबसे बड़ा अन्याय था. शाह ने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि भारत की आत्मा थे जिन्होंने अंग्रेजों की छोड़ी हुई बिखरी हुई 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत की नींव रखी.

गृहमंत्री ने अपने भाषण में अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद जब देश विभाजन की पीड़ा झेल रहा था, उस दौर में एकजुट भारत की कल्पना नामुमकिन लगती थी. लेकिन पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कूटनीति ने असंभव को संभव बना दिया. अगर उस समय सरदार पटेल न होते, तो आज भारत का नक्शा कुछ और होता.

 अमित शाह का भावनात्मक संदेश

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और किसानों के सशक्तीकरण के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. उन्होंने रियासतों का एकीकरण किया और किसानों को आत्मनिर्भर भारत की राह दिखाई. सरदार पटेल का जीवन यह सिखाता है कि एकजुटता और दृढ़ संकल्प से कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…

Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 10:04:51 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST

CNG Price Hike: आज से CNG और PNG के दाम बढ़े, कितनी महंगी हुई गैस? जानें नए रेट

Cng Price Hike:  आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…

Last Updated: October 7, 2026 09:44:18 IST

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST