<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025 को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरु, जानें NDA और महागठबंधन कितना तैयार

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है. आइए ऐसे में जानें कि NDA और महांगठबंधन की कितनी तैयारी है.



Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की औपचारिक शुरुआत आज से हो गई है. पहले चरण के तहत 121 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है. राज्य का राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है एक ओर जहां एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनने की स्थिति दिख रही है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के भीतर मतभेद अब भी पूरी तरह दूर नहीं हो पाए हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं.

17 अक्टूबर तक दाखिल होंगे पर्चे

निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण के तहत 121 सीटों के लिए आज से नामांकन दाखिल किए जाएंगें. उम्मीदवारों के पास 17 अक्टूबर तक पर्चा दाखिल करने का समय रहेगा. 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 20 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इस चरण में मतदान छह नवम्बर को होना है.

NDA में सीट बंटवारे पर बनी सहमति

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और भाजपा के बीच गहन मंथन के बाद समझौते की रूपरेखा लगभग तय मानी जा रही है. बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली में चिराग पासवान से मुलाकात की. बैठक के बाद नित्यानंद राय ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है और सीटों के बंटवारे की घोषणा जल्द की जाएगी.

LJP की आपात बैठक में चिराग को मिली अधिकारिक जिम्मेदारी

इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक आपात बैठक पटना में आयोजित की गई. प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चुनावी रणनीति और गठबंधन से संबंधित अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया जाएगा. इससे यह संकेत मिल रहा है कि एलजेपी अपनी भूमिका को लेकर अब स्पष्ट रुख अपनाने की दिशा में है.

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान जारी

दूसरी ओर महागठबंधन में अब भी सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन सकी है. राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों और वीआईपी के बीच कई सीटों को लेकर मतभेद बने हुए हैं. साथ ही, मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर भी कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल मिलकर तय करेंगे कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा.

 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

UP Petrol Diesel Price 6 April: यूपी में तेल की कीमतों का बड़ा अपडेट! सस्ता सफर या महंगी पड़ेंगी राहें?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:03:00 IST