<
Categories: देश

यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा से पहले अभी पढ़ लें पूरी डिटेल

Indian Railway Update: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने वाले है और अपनी टिकट कटवा चुके हैं, तो एक बार इन रद्द हुए ट्रेनों के बारे में भी जान लें.

Train Cancellation List: देश में रोज़ाना लाखों यात्री ट्रेनों के ज़रिए सफर करते हैं। रेलवे नेटवर्क भारत की लाइफलाइन माना जाता है, लेकिन कभी-कभी रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के लिए कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित होता है. इस बार भी ऐसा ही हुआ है. गोरखपुर जंक्शन के ओल्ड वाशिंग पिट के नवनिर्माण कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का ब्लॉक बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है. यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और संचालन में सुधार के उद्देश्य से किया गया है.

 

गोरखपुर में निर्माण कार्य से बढ़ा ब्लॉक

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-दिल्ली समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा. ओल्ड वाशिंग पिट नंबर 1 और 2 पर इंजीनियरिंग कार्य चल रहा है, इसलिए रेलवे ने ब्लॉक की अवधि बढ़ा दी है। इसी कारण अगले कुछ दिनों तक कई ट्रेनें निर्धारित समय पर नहीं चलेंगी.

रद्द की गई ट्रेनों की सूची

चार स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं। इनमें प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं:

  • ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर–दिल्ली स्पेशल — 26 फरवरी तक रद्द
  • ट्रेन संख्या 05058 दिल्ली–गोरखपुर स्पेशल — 27 फरवरी तक रद्द
  • ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल — 27 फरवरी तक रद्द
  • ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल — 28 फरवरी तक रद्द

शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन ट्रेनों का विवरण

कई ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग से छोटा कर दिया गया है या फिर उनकी शुरुआत और समाप्ति स्टेशन को अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • 01027 दादर–गोरखपुर स्पेशल — मऊ जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट (26 फरवरी तक)
  • 01028 गोरखपुर–दादर स्पेशल — मऊ से चलाई जाएगी (28 फरवरी तक)
  • 22921 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस — बलरामपुर में शॉर्ट टर्मिनेट (22 फरवरी तक)
  • 22922 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस — बलरामपुर से ओरिजिनेट (24 फरवरी तक)
  • 15031 गोरखपुर–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस — गोमतीनगर में शॉर्ट टर्मिनेट (24 फरवरी तक)
  • 15032 लखनऊ जं.–गोरखपुर एक्सप्रेस — गोमतीनगर से ओरिजिनेट (24 फरवरी तक)

कुछ ट्रेनों का मार्ग विस्तारित

निर्माण कार्य के दौरान संचालन सुचारू रखने के लिए कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक स्टेशन से चलाने या वहीं तक चलाने का निर्णय लिया गया है:

  • 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर — गोंडा तक विस्तारित (27 फरवरी तक)
  • 11056 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस — गोंडा से ओरिजिनेट (01 मार्च तक)
  • 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर — आजमगढ़ तक विस्तारित (27 फरवरी तक)
  • 20104 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस — आजमगढ़ से ओरिजिनेट (28 फरवरी तक)
  • 19409 साबरमती–गोरखपुर — थावे तक विस्तारित (26 फरवरी तक)
  • 19410 गोरखपुर–साबरमती — थावे से ओरिजिनेट (28 फरवरी तक)
  • 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस — बढ़नी तक विस्तारित (26 फरवरी तक)
  • 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस — बढ़नी से ओरिजिनेट (28 फरवरी तक)
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST