<
Categories: बिहार

Bihar में खुद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव या नहीं? Chirag Paswan के ताजा बयान से BJP-JDU में खलबली?

Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं खुद चुनाव लड़ूगा या नही ये NDA की सीट बंटवारे के बाद ही फैसला तय हाेगी. चिराग के इस बयान के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में हलचल तेज हुआ.

Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में उतरेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने एक बड़ा सियासी संकेत देते हुए फिलहाल सस्पेंस बनाए रखा है. उनका अंतिम फैसला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे के बाद ही होगा. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी और वे खुद बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

क्या चिराग चुनाव लड़ेगा?

बीते दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि चिराग पासवान ने अपने चुनाव लड़ने की संभावना को सीधे एनडीए में सीट बंटवारे के फॉर्मूले से जोड़ा है. उन्होंने कहा कौन कहा से चुनाव लड़ेगा, ये पार्टी तय करेगी. मैं चुनाव लड़ूंगा या नही ये भी सीट बंटवारे के बाद ही तय होगा. राजनीतिक विश्लेषक इस बयान को सीट बंटवारे की बातचीत में अपनी पार्टी के लिए एक मजबूत हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक सोची-समझी रणनीति के रूप में देख रहे है.

ये बयान के बाद चुनाव में हलचल मची

गौरतलब है कि चिराग पासवान पहले भी कई मौकों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके है. उन्होंने यहां तक कहा कि चिराग पासवान 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिसका प्रतीकात्मक अर्थ यह था कि उनका और उनकी पार्टी का प्रभाव पूरे राज्य में महसूस किया जाएगा. इन बयान ने बिहार के राजनीतिक में हलचल मचा दी और संकेत दिया कि वे बिहार की राजनीति में अपनी भूमिका का सक्रिय रूप से विस्तार करना चाहते है.

ऐसा क्यों कहा?

इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर चिराग पासवान खुद चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो वे अपनी पार्टी के किसी अन्य वरिष्ठ नेता या अपने बहनोई अरुण भारती, जो हाल ही में जमुई से सांसद बने है. मैदान में उतार सकते हैं कुल मिलाकर चिराग पासवान ने अभी तक अपने चुनाव लड़ने के सवाल पर अपने पत्ते नहीं खोले है. इस सस्पेंस भरे राजनीतिक संकेत ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सीट बंटवारे की स्थिति को और पेचीदा बना दिया है. अब सबकी निगाह इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए का सीट बंटवारा क्या आकार लेता है और उसके बाद चिराग पासवान का अंतिम फैसला क्या होगा?

Bihar Chunav: ‘एक Sonia जी के लाल, दूसरे Lalu के लाल’, शाह अररिया में बोले- NDA जीतेगा 160 से ज्यादा सीटें

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST