<
Categories: हरियाणा

हाईवे पर लेन बदलना पड़ेगा भारी! अभी तक लाखों का वसूला जुर्माना

Gurugram News: हाईवे पर लेन बदलने वालों की अब खैर नहीं है, ट्रैफिक पुलिस ने अभी तक लाखओं का जुर्माना वसूला है.

Challan on Highway Lane Change: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में तेज़ रफ्तार और बार-बार लेन बदलना अब वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है. हाईवे पर अनियंत्रित और अव्यवस्थित ड्राइविंग रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख़्ती बढ़ा दी है. अब हाईवे पर लगे अत्याधुनिक ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे और ड्रोन लगातार निगरानी कर रहे हैं. इनकी मदद से लेन बदलने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ बड़ी संख्या में चालान काटे जा रहे हैं.

2024 का रिकॉर्ड भी टूटा

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देश पर यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. केवल इस साल जनवरी से अब तक लेन चेंज उल्लंघन के 44,277 मामलों में चालान किए जा चुके हैं. वहीं, जुलाई से सितंबर के बीच केवल NH-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों से ही 13,030 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया. वर्ष 2024 में कुल 61,780 वाहन चालकों पर लेन-ड्राइविंग नियम तोड़ने पर कार्रवाई की गई थी. इस बार आंकड़े और भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जो यह दर्शाते हैं कि पुलिस निगरानी और सख़्ती दोनों को नए स्तर पर ले गई है.

एक हफ्ते में 18,290 चालान

सड़क सुरक्षा और अनुशासन लाने के लिए 22 से 28 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान 18,290 वाहन चालकों को नियम तोड़ने पर चालान भुगतना पड़ा. इनमें रॉन्ग साइड ड्राइविंग 2,309 मामले, रोड मार्किंग उल्लंघन  1,441 मामले, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 1,302 मामले, बिना सीट बेल्ट 1,345 मामले, बिना हेल्मेट चालक  1,081 मामले, ड्रंकन ड्राइविंग  467 मामले, रॉन्ग पार्किंग – 972 मामले, खतरनाक यू-टर्न 372 मामले, ट्रिपल राइडिंग 278 मामले, ओवर स्पीडिंग  237 मामले, मोबाइल का इस्तेमाल  158 मामले, लाल-नीली बत्ती का दुरुपयोग  7 मामले, ध्वनि प्रदूषण – 99 मामले और लेन चेंज उल्लंघन  1,652 मामले शामिल रहे. इन सभी चालानों से वसूली गई कुल जुर्माना राशि 2 करोड़ 39 लाख 35 हज़ार 800 रुपये रही.

पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि जन-जागरूकता से भी जुड़ा हुआ है. स्लोगन “चालान नहीं, सलाम मिलेगा” के तहत लोगों को यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षित और अनुशासित ड्राइविंग से न केवल दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST