<
Categories: जॉब

UPSC Result 2025: यूपीएससी IES, ISS का फाइनल नतीजे घोषित, जानें कैसे चेक करें

UPSC IES/ISS 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) की लिखित परीक्षा के रिजल्‍ट जारी हो गए हैं. सफल अभ्यर्थियों को UPSC अध्यक्ष अजय कुमार ने बधाई दी है.

UPSC IES/ISS 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) लिखित परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिया गया है. लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है. आयोग ने 20 से 22 जून 2025 तक लिखित परीक्षा आयोजित किया था. व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार सितंबर 2025 में आयोजित किया गया था.

UPSC अध्यक्ष अजय कुमार बधाई दी

UPSC अध्यक्ष अजय कुमार ने भी ये जानकारी साझा कि है. उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर चयनित उम्मीदवार को बधाई दी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नए भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा अधिकारियों को बधाई.

कुछ कैंडिडेट्स के रिजल्ट अनंतिम हैं

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम PDF में योग्यता क्रम में भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की सूची दी गई है. हालांकि यूपीएससी ने कुछ अनुशंसित उम्मीदवार के रोल नंबर भी सूचीबद्ध किए हैं जिनके परिणाम अभी भी अनंतिम है.

जिन उम्मीदवारों के परिणाम अनंतिम रखे गए है. उन्हें तब तक नियुक्ति प्रस्ताव जारी नहीं किए जाएंगे जब तक आयोग ऐसे उम्मीदवारों से अपेक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता और उनकी अनंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं कर देता. इन उम्मीदवारों की अनंतिमता अंतिम परिणाम घोषित होने की तिथि से केवल तीन महीने की अवधि के लिए ही मान्य होगी.

यदि उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहते है. तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा.

Bihar Chunav: ‘एक Sonia जी के लाल, दूसरे Lalu के लाल’, शाह अररिया में बोले- NDA जीतेगा 160 से ज्यादा सीटें

Bihar Chunav: सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस ने तेज किया मंथन, पटना से दिल्ली तक बैठकों का सिलसिला

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST