<
Categories: बिहार

Bihar Crime: पति को बचाने के लिए  मिन्नतें करने लगी पत्नी, फिर लूटेरों ने महिला के साथ किया ऐसा काम; हुई दर्दनाक मौत

Bihar Crime:घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रजीना खातून को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, महिला के पति मोहम्मद अरशद को भी चोटें आई हैं.

Bihar Crime: बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर दौर बगीचे में लूटपाट का विरोध करने पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वहीं, उसके पति को लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया. वारदात के दौरान बदमाश कथित तौर पर दंपति को करीब एक किलोमीटर तक घसीटकर सुनसान इलाके में ले गए.

पति को पीटते देख पत्नी ने लगाई रहम की गुहार

मृतका की पहचान 30 वर्षीय रजीना खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले उसके पति मोहम्मद अरशद को लाठी से पीटना शुरू किया. पति को बचाने के लिए रजीना खातून बदमाशों से उसे छोड़ने की मिन्नतें करने लगी. आरोप है कि महिला की गुहार के बाद बदमाशों ने उसके पति को तो छोड़ दिया, लेकिन रजीना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रजीना खातून को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, महिला के पति मोहम्मद अरशद को भी चोटें आई हैं.

बेटे को खोजने निकला था दंपति

मोहम्मद अरशद ने बताया कि उनका बेटा शनिवार देर शाम मेला देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद पति-पत्नी साइकिल से बेटे को खोजने के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर लूटपाट की कोशिश की.दंपति ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश उन्हें करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए. इसके बाद पति के साथ मारपीट की गई और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

गोगरी के SDPO ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक लूटपाट का विरोध करने पर यह वारदात हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.फिलहाल तीनों नकाबपोश बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST