<
Categories: बिहार

Bihar Minister Protfolio: बन गया नीतीश कुमार का नया मंत्रिमंडल, जाने किसे मिला कौन सा विभाग

Bihar Minister Protfolio: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब कुल 26 मंत्रियों के विभागों की लिस्ट भी आ गई है. यहां जानिए किसे कौन सा विभाग मिला है.

Bihar Minister Protfolio: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच आधे घंटे की मीटिंग के बाद बिहार कैबिनेट में विभागों की लिस्ट गवर्नर को सौंप दी गई. यह नीतीश कुमार कैबिनेट में एक बड़ा बदलाव है. दरअसल, कई सालों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को होम मिनिस्टर बनाया है, जबकि विजेंद्र यादव को फाइनेंस की जिम्मेदारी दी गई है. जनरल एडमिनिस्ट्रेशन समेत बाकी विभाग नीतीश कुमार अपने पास रखेंगे.

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक बार फिर बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर

मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद कैबिनेट मीटिंग बुलाई जाएगी. नई बिहार कैबिनेट में विभागों के बंटवारे में सीनियर मंत्रियों के अनुभव और क्षेत्रीय और जातिगत बैलेंस का ध्यान रखा गया है. कई मंत्रालय पुराने चेहरों के पास ही रखे गए हैं. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक बार फिर बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर काम करेंगे.

गृह विभाग इस बार BJP को मिला

20 सालों यह पहली बार है कि नीतीश के पाले में गृह विभाग नहीं है इस बार यह बीजेपी को मिला है और इसकी जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गयी है.

सम्राट चौधरी को गृह विभाग

  • विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग खान एवं भू-तत्व विभाग
  • मंगल पाण्डे को स्वास्थ्य विभाग
  • दिलीप जयसवाल को विधि विभाग और उद्योग विभाग
  • नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग
  • रामकृपाल यादव को नगर विकास एवं आवास विभाग और कृषि विभाग
  • संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग
  • अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग कला
  • सुरेन्द्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
  • नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग
  • रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • लखेन्द्र पासवान को पृथक जाति एवं पृथक जनजाति कल्याण विभाग
  • श्रेयसी सिंह को सूचना प्राद्यौगिकी विभाग और खेल विभाग
  • प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता विभाग पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है

अन्य मंत्रियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, कृषि, उद्योग और अन्य महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST