<
Categories: खेल

IND vs SA 2nd Test: पंत पर होगी कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी, गुवाहाटी में भारत या अफ्रीका—किसका रहेगा दबदबा? पढ़ें मैच की पूरी डिटेल्स

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 22 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मैच से ठीक पहले  टीम इंडिया में बदलाव किया गया है और ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है. आइए जानतें हैं इस मैच के बारे में सबकुछ विस्तार से.

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया 1-0 से पीछे है इसलिए इस सीरीज को ड्रॉ कराने के लिए भारत को किसी भी किमत में ये मैच जीतना होगा.

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा

कप्तान शुभमन गिल दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे. गिल की जगह ऋषभ पंत कप्तान होंगे. यह भारत के लिए पंत की पहली टेस्ट कप्तानी होगी. टीम मैनेजमेंट ने गिल को रिलीज कर दिया है. कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान शॉट खेलते समय गिल की गर्दन में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज के बाद शुभमन गिल इंडियन टीम के साथ गुवाहाटी गए, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अब उन्हें छुट्टी दे दी है.

मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर, 2025 तक गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह इस स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच होगा. मैच सुबह 9:00 बजे IST से शुरू होगा. भारत में टेस्ट मैच आमतौर पर सुबह 9:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन गुवाहाटी में मैच जल्दी शुरू करने का फैसला किया गया है. गुवाहाटी में जल्दी सूरज उगने और सूरज डूबने की वजह से मैच सुबह 9:00 बजे शुरू होगा. बरसापारा स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है. मैच के तीसरे और चौथे दिन स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना अच्छा ऑप्शन होगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट आप टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. आप मैच को DD स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं. आप मैच को Jiohotstar ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं.

दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर

  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 45 टेस्ट मैच खेले गए हैं.
  • टीम इंडिया ने 16 मैच जीते हैं.
  • साउथ अफ्रीका ने भारत को 19 मैचों में हराया है.
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भारतीय सरजमीं पर 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं.
  • टीम इंडिया ने घर में 11 टेस्ट मैच जीते हैं और 6 हारे हैं.
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घरेलू सरजमीं पर तीन मैच ड्रॉ रहे हैं.
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 मैच ड्रॉ रहे हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ के लिए टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

 साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हमज़ा, साइमन हार्मर, मार्को जॉनसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, और काइल वेरेन.

 


Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST