<
Categories: बिहार

घर के सामने कब्र बनाने को लेकर बवाल, निजी जमीन पर शव दफनाने से मचा हड़कंप; प्रशासन से न्याय की गुहार

Chhapra Burial Dispute : छपरा में एक परिवार के निजी जमीन को लेकर ये विवाद हुआ है. परिवार ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने जमीन पर एक मुस्लिम परिवार ने शव को दफनाया है. जिसे लेकर बाकी लोगों के साथ विवाद खड़ा हो गया है.

Chhapra Burial Dispute : बिहार के छपरा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव में घर के सामने सव दफनाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के निजी जमीन को लेकर ये विवाद हुआ है. मामले में परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

शव दफनाने को लेकर खड़ा हुआ विवाद

सतुआ गांव में रहने वाला मुकेश कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने जमीन पर एक मुस्लिम परिवार ने शव को दफनाया है. परिवार ने कहा कि जिस स्थान पर शव दफन किया गया है, वह उनके कर के सामने है और जमीन के मालिक को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. परिवार ने बताया कि शव दफन की जानकारी मिलते ही उन्होंने इस बात का विरोध किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई. जिसके बाद अब इस मामले पर परिवार प्रशासन से जांच की गुहार लगा रहा है, 

जमीन को लेकर विवाद

परिवार ने दावा किया है जब लोगों ने शव दफनाने को लेकर विरोध किया, तो उन्हें बताया गया कि ये जमीन निजी है और यहां शव को दफन किया जा सकता है. इसी बात को लेकर विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया. हालांकि, जमीन का असली मालिक कौन है और  शव दफनाने की वैधानिक स्थिति क्या थी? इस सवाल का प्रशासन पता लगा रहा है. विवाद के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है. अब सभी की निगाहें केवल प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है. 

ये भी पढ़ें:  ओडिशा तट पर बड़ा हादसा; 24 लोगों से भरा जहाज समंदर में डूबा, सिर्फ 2 का हुआ रेस्क्यू

निष्पक्ष जांच की मांग

इस मामले को लेकर मुकेश कुमार श्रीवास्तव के परिवार ने जमीन का कागज की जांच कराने की मांग की है. परिवार ने कहा कि मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होने चाहिए. ताकी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर वास्तविक स्थिति का पता लग सके. फिलहाल मामले में प्रशासन की तरफ से कोई स्थिति साफ नहीं की गई है. 

ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! 14वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, अस्पताल में तोड़ा दम; ठेकेदार हिरासत में

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST